Entertenment:घुटनों के बल बैठकर पहनाई अंगूठी, नितिभा कौल ने शेयर किया बॉयफ्रेंड का ड्रीमी प्रपोजल

Update: 2026-01-04 02:45 GMT
Entertenment: बिग बॉस 10 से पहचान बनाने वाली नितिभा कौल की ज़िंदगी में अब एक नया और बेहद खूबसूरत मोड़ आ गया है। एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ सगाई कर ली है और इस खुशखबरी को उन्होंने सोशल मीडिया के ज़रिए फैंस के साथ साझा किया। नितिभा ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरों के साथ एक बेहद रोमांटिक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उनके बॉयफ्रेंड का ड्रीमी प्रपोजल देखने को मिला। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि यह उनकी ज़िंदगी का सबसे आसान “हां” था और यह पल किसी फेयरीटेल सपने से कम नहीं लगा।
खुशी से झूम उठीं नितिभा बिना देर किए हां कह देती हैं| नितिभा कौल इससे पहले अपने लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात कर चुकी हैं। एक पुराने इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि यूरोप में हुई एक अचानक मुलाकात ने उनकी ज़िंदगी की दिशा बदल दी। इसके बाद दोनों ने एक ऐसा लॉन्ग-डिस्टेंस रिश्ता शुरू किया, जो दिखने में भले ही अनप्रैक्टिकल था, लेकिन प्यार और समझदारी की वजह से कामयाब रहा। म्यूजिक, कॉफी और कई छोटी-छोटी पसंदों ने उन्हें करीब लाया। उन्होंने लिखा था कि उनका स्क्रीन टाइम सिर्फ स्क्रॉल करने के लिए नहीं, बल्कि एक-दूसरे के साथ ज़िंदगी जीने का ज़रिया बन गया।
नितिभा कौल बिग बॉस 10 में बतौर कंटेस्टेंट नज़र आई थीं। यह सीजन अक्टूबर 2016 से जनवरी 2017 तक चला था और मनवीर गुर्जर इसके विजेता बने थे। शो में आने के लिए नितिभा ने गूगल जैसी प्रतिष्ठित कंपनी की नौकरी छोड़ दी थी। आज वह एक सफल लाइफस्टाइल और ब्यूटी कंटेंट क्रिएटर हैं। सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और इंस्टाग्राम पर उन्हें 10 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं।
Tags:    

Similar News