Entertainment:पीके के बाद फिर साथ आएंगे आमिर खान और राजकुमार हिरानी, ​​2026 में शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

Update: 2025-05-15 04:03 GMT
Entertainment: करीब दस साल बाद अभिनेता आमिर खान Aamir Khan और निर्देशक राजकुमार हिरानी एक बार फिर साथ काम करने की तैयारी में हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, दोनों के बीच इस नए प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत अब अंतिम चरण में है। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन इसकी शूटिंग 2026 में शुरू होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि राजकुमार हिरानी पिछले कुछ समय से कई कहानियों पर विचार कर रहे थे और अब उन्होंने एक विषय पर काम आगे बढ़ाने का फैसला किया है।
सूत्रों के अनुसार, हिरानी ने इस विचार को आमिर खान Aamir Khan के साथ साझा किया और आमिर को यह कहानी और उसकी दुनिया काफी पसंद आई। दोनों ने मौखिक रूप से इस प्रोजेक्ट के लिए हामी भर दी है और इसे 2026 में फ्लोर पर लाने की योजना है। यह फिल्म 'डंकी' के बाद हिरानी की अगली निर्देशित फिल्म होगी।
फिल्म अभी शुरुआती चरण में है, लेकिन दोनों के बीच इस प्रोजेक्ट को लेकर गहरी रुचि देखी जा रही है। सूत्रों ने बताया कि यह फिल्म हास्य, प्रेरणा और आम जीवन से जुड़ी भावनाओं को जोड़ते हुए बनाई जाएगी — जो कि हिरानी की खास शैली रही है। ‘सितारे ज़मीन पर’ की रिलीज़ के बाद बाकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
अन्य प्रोजेक्ट फिलहाल स्थगित
आमिर खान Aamir Khanके अलावा राजकुमार हिरानी ने रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ भी अलग-अलग फिल्मों को लेकर बातचीत की थी, लेकिन समय की तालमेल न बैठ पाने के कारण वे योजनाएं आगे नहीं बढ़ सकीं। सूत्रों का कहना है कि ये दोनों विचार फिलहाल स्थगित हैं और भविष्य में उन पर काम हो सकता है। इस समय हिरानी अपनी वेब सीरीज़ के आखिरी चरण में हैं, इसके बाद वे पूरी तरह आमिर खान Aamir Khan की फिल्म पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
आमिर और हिरानी की जोड़ी ने पहले भी ‘थ्री इडियट्स’ और ‘पीके’ जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रहने के साथ-साथ दर्शकों के दिलों में भी खास जगह बना चुकी हैं।
फिलहाल आमिर खान Aamir Khanअपनी आगामी फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ की रिलीज़ का इंतजार कर रहे हैं, जो 20 जून को सिनेमाघरों में आएगी। इस फिल्म का निर्देशन आर.एस. प्रसन्ना ने किया है और इसमें जेनेलिया डिसूज़ा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
Tags:    

Similar News