KK के निधन के बाद ट्विटर पर ट्रेंड हुए Emraan Hashmi, जानें क्या है वजह

क्लिप को शेयर कर पुराने दिनों को याद कर रहे है। इन दोनों की जोड़ी को लेकर आपकी क्या राय है। कमेंट कर के हमें जरूर बताएं

Update: 2022-06-01 09:04 GMT

सिंगर कृष्णकुमार कुनाथ यानी केके बॉलीवुड के जाने माने गायक थे। आप इनको नाम से भले न जानते हो लेकिन इनके गाने आपने जरूर सुने होंगे। कल रात यानी 31 जून को केके का निधन हो गया। इस खबर को जानने के बाद हर को हैरान-परेशान नजर आ रहा है। ट्वीटर पर फैंस इनको खूब याद कर रहे है। लेकिन कृष्णकुमार कुनाथ के निधन के बाद एक नाम ट्रेंड कर रहा है, वो है बॉलीवुड स्टार इमरान हाशमी। आपको बता दें कि इसके पीछे एक खास वजह है। तो चलिए जानते है क्या है पूरा मामला।  धमाका, पहले वीकेंड में कमाए सिर्फ इतने से रुपये



क्यों ट्रेंड हो रहे है इमरान हाशमी


कृष्णकुमार कुनाथ यानी केके ने वैसे तो बॉलीवुड के कई गाने गए है, लेकिन उन्होंने सबसे ज्यादा गाने एक्टर इमरान हाशमी फिल्मों में गाए है। केके के रोमांटिक सॉन्ग हरदम चर्चा में रहे है। केके और इमरान हाशमी दोनों ने पिछले दो दशक में कई सुपरहिट सॉन्ग दिए हैं। इस लिस्ट में 'जरा सा', 'दिल इबादत', 'पिया आए ना' से लेकर 'बीते लम्हें' तक शामिल है। इन गानों में अवाज केके ने दी थी और कैमरे पर हमको इमरान हाशमी नजर आए थे। इन दोनों की इस जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते थे। इसी वजह से केके के निधन के बाद इमरान हाशमी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे है। 
फैंस ने बोली ये बात
कृष्णकुमार कुनाथ के निधन के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनके गाने पोस्ट कर रहे है और केके को अपनी तरीके से याद कर रहे है। ट्विटर यूजर्स ने इमरान हाशमी और केके की जुगलबंदी की जर्नी को याद कर रहे हैं और उनके सॉन्ग की क्लिप को शेयर कर पुराने दिनों को याद कर रहे है। इन दोनों की जोड़ी को लेकर आपकी क्या राय है। कमेंट कर के हमें जरूर बताएं


Tags:    

Similar News