Ekta Kapoor : एकता कपूर के नए शो में इस बिग बॉस कंटेस्टेंट संग इश्क फरमाएंगी 'नायरा'

यहां जानें पूरी डिटेल

Update: 2023-05-29 17:34 GMT
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | टीवी के पॉपुलर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम शिवांगी जोशी इन दिनों काफी लाइमलाइट बटोर रही हैं। 'नायरा' के किरदार से एक्ट्रेस ने दर्शकों के दिल में खास जगह बना ली है। लोगों को शो में मोहसिन खान और शिवांगी की जोड़ी काफी पसंद आई थी।
वहीं, अब खबर है कि एक्ट्रेस बिग बॉस का हिस्सा रह चुके कुशाल टंडन के साथ एक शो में दिखाई देंगी। जी हां, शिवांगी जोशी एकता कपूर के नए शो पर काम करने जा रही हैं। इस शो में उनके साथ कुशाल टंडन भी नजर आएंगे। दोनों कलाकार पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देने वाले हैं। बता दें कि एकता कपूर से इस नए शो का नाम है बरसातें।
एक मीडिया संस्थान के रिपोर्ट के मुताबिक, उनका यह शो सोनी टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। इस शो के जरिए कुशाल टंडन लंबे समय बाद फिर से पर्दे पर वापसी करेंगे। वहीं, शिवांगी जोशी भी काफी वक्त के बाद अब फिर से छोटे पर्दे पर नजर आएंगी। इससे पहले एक्ट्रेस रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा थीं।
Tags:    

Similar News