उज्बेकिस्तान में आदिपुरुष के 'जय श्री राम' की गूंज

दर्शकों ने यूट्यूब पर देखा था।

Update: 2023-05-16 19:05 GMT

जनता से रिश्ता वेब्डेस्क | पैन इंडिया स्टार प्रभास की फिल्म आदिपुरुष इन दिनों लगातार सुर्खियां बटोर रही है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद भी किया था। फिल्म के ट्रेलर मे कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। 24 घंटे में इसे रिकॉर्डतोड़ बार दर्शकों ने यूट्यूब पर देखा था।

अब फिल्म का क्रेज देश ही नहीं, बल्कि विदेश में भी देखने को मिल रहा है। फिल्म का भक्ति गीत 'जय श्री राम' उज्बेकिस्तान के लोगों के दिलों में खास जगह बना चुका है। इस देश के एक म्यूजिकल ग्रुप ने फिल्म के इस भक्ति गीत को बड़े ही खूबसूरत अंदाज में पेश किया है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

जय श्रीराम गीत को पेश करने वाले इस ग्रुप का नाम Havas Guruhi है। ताशकंद के इस ग्रुप का यह गीत सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोगों को यह प्रस्तुति काफी पसंद आ रही है। लोग जमकर इन कलाकारों की तारीफ कर रहे हैं।

बता दें कि यह उज्बेकी ग्रुप बॉलीवुड के गानों को अपने अंदाज में पेश करने के लिए जाना जाता है। हाल ही में इसके द्वारा भूल भुलैया 2 का गाना 'मेरे ढोलना' पेश किया गया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। कार्तिक आर्यन ने खुद भी इस ग्रुप की खूब प्रशंसा की थी।

गौरतलब है कि फिल्म आदिपुरुष को लेकर बज लगातार बना हुआ है। ट्रेलर के बाद फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जनवरी में टलने के बाद अब इस फिल्म को 16 जून को रिलीज करने की तैयारी है। फिल्म में प्रभास के अलावा कृति सेनन, सनी सिंह, सैफ अली खान और देवदत्त नागे नजर आने वाले हैं।

Tags:    

Similar News

-->