दूरदर्शन की एंकर कनुप्रिया का कोरोना से निधन

देश भर में कोरोना वायरस (Corona Virus) ने कहर बरपा रखा है। महाराष्ट्र में तो इस महामारी ने बुरा हाल कर रखा है।

Update: 2021-05-01 10:05 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| देश भर में कोरोना वायरस (Corona Virus) ने कहर बरपा रखा है। महाराष्ट्र में तो इस महामारी ने बुरा हाल कर रखा है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सितारें तक एक के बाद एक इसकी चपेट में आ रहे हैं। बीते दिन ही मीडिया इंडस्ट्री के जाने -माने एंकर रोहित सरदाना का कोरोना के चलते निधन हुआ। वहीं अब मीडिया जगत के लिए एक और दुखद खबर सामने आई हैं। दूरदर्शन (Doordarshan) की जानी-पहचानी एंकर कनुप्रिया (Kanupriya) का भी कोरोना की वजह से निधन (Death) हो गया है। उनके निधन की इस खबर ने एक बार फिर से मीडिया जगत को हिला दिया है।

कनुप्रिया की करीबी नोना वालिया ने सोशल मीडिया पर इस दुःख की खबर को शेयर किया है। उन्होंने बताया कि -कनुप्रिया अब हम सब के बीच नहीं रही हैं। खुद कनुप्रिया ने 2 दिन पहले सोशल मीडिया के जरिये बताया था कि वो अस्पताल में भर्ती हैं। और उन्हें दुआओं की जरूरत है। बताया जा रहा है कि कनुप्रिया का ऑक्सीजन लैवल कम हो रहा था तथा उनका बुखार बढ़ रहा था।
जानकारी के लिए बता दें कि उनके निधन से मीडिया को गहरा दुःख पहुंचा है। ठीक एक दिन पहले ही शुक्रवार को टीवी के वरिष्ठ एंकर रोहित सरदाना की भी कोरोना के कारण मौत हुई थी। 42 साल की उम्र में वो दुनिया को अलविदा कह गए थे । रोहित सरदाना कोरोना ने इस कदर जकड़ा था कि, वे इस घातक वायरस को मात नहीं दे पाए और 30 अप्रैल को नोएडा के एक निजी अस्पताल में उन्‍होंने आखिरी सांस ली।


Tags:    

Similar News