बिग बॉस ओटीटी' विनर दिव्या अग्रवाल लाइमलाइट से दूर नजर जा रही हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. वह अक्सर अपनी तस्वीरें और फोटोशूट की झलक फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. हाल में उन्होंने एक ग्लैमरस फोटोशूट करवाया है. इस फोटोशूट के दौरान वह एकदम क्रेजी पोज दे रही हैं. फोटोशूट वाली तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने खुद की तुलना रणवीर सिंह से की है

दिव्या अग्रवाल को इन तस्वीरों में नियॉन अंडर कॉलर और बेल्ट के साथ मैटेलिक पैंटसूट पहने देखा जा सकता है. इसमें वह काफी बोल्ड पोज देते हुए नजर आ रही हैं.
दिव्या अग्रवाल पैंटसूट के अंदर एक नियॉन हाई-नेक टॉप भी पहना हुआ और उन्होंने एक ब्लिंगी पीस के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है.
दिव्या अग्रवाल ने फोटोशूट की इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा,"मैं अपने अंदर के रणवीर सिंह को निखार रही हूं."
जैसा कि हम सभी जानते हैं रणवीर सिंह को किंग ऑफ क्विर्क कहा जाता है, इस फोटोशूट में दिव्या ने भी कुछ ऐसा ही करने की कोशिश की है. 
दिव्या अग्रवाल 'बिग बॉस ओटीटी' जीतने के बाद अपनी लाइफ को एन्जॉय कर रही हैं और प्रोफेशनल कमिटमेंट पर काम कर रही हैं.
दिव्या ने 'बिग बॉस ओटीटी' में अपने गेम से ऑडियंस और फैंस को इम्प्रेस किया है. शो के दौरान ही उनकी वेब सीरीज 'कार्टेल' आई थी. इसमें वह अलग-अलग किरदार में दिखाई दी. 
'बिग बॉस ओटीटी' के पहले सीजन की जीत पर दिव्या खुश हैं और वो इसे ऐतिहासिक बताती हैं. उनका कहना है कि 15 साल भी लोग उन्हें याद करेंगे


Tags: