जन्मदिन के मौके पर मंदिर पहुंचीं दिशा, मौनी रॉय भी रहीं साथ

Update: 2025-06-13 09:05 GMT
Entertainment मनोरंजन : बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास दिन पर दिशा ने राधा-कृष्ण के मंदिर में जाकर उनका आर्शिवाद लिया। इसकी एक खास झलक दिशा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है।
उनके साथ इस दौरान मौनी रॉय भी नजर आईं। दिशा पाटनी ने आज अपने जन्मदिन पर इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी दो खास तस्वीरें शेयर की हैं। इस दोनों तस्वीरों में दिशा बेहद खुश नजर आ रही हैं। दिशा ने आज अपने जन्मदिन पर राधा-कृष्णा के मंदिर में जाकर उनके दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।
इस दौरान दिशा के साथ उनकी सबसे अच्छी दोस्त और एक्ट्रेस मौनी रॉय भी नजर आईं। दोनों दोस्त इस दौरान राधा-कृष्णा की भक्ति में लीन नजर आईं। दिशा ने पहली तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'ब्लेस्ड मॉर्निंग' और वहीं दूसरी तस्वीर के साथ लिखा, 'हरे कृष्णा।'
Tags:    

Similar News