दिशा पटानी हमेशा अपनी फिल्मों और एक्टिंग से ज्यादा अपनी लव लाइफ, फिटनेस और हॉट लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। दिशा के फैंस उनकी हर अदा पर फिदा हैं. खासकर दिशा की फिटनेस ने लोगों का खूब दिल जीता है. एक्ट्रेस अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने नए-नए लुक भी शेयर करती रहती हैं। अब एक बार फिर दिशा ने अपने अंदाज से इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है.
बिकिनी लुक में दिशा पटानी ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा
दिशा बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जो बेहद बेबाकी से कैमरे के सामने अपना बिकिनी लुक दिखाती हैं। अब लेटेस्ट फोटो में एक बार फिर दिशा का बिकिनी लुक नजर आ रहा है.
यहां उन्होंने पानी में बैठकर अपना लुक फ्लॉन्ट किया है. एक्ट्रेस ने व्हाइट शर्ट उतारकर अपना हॉट अंदाज दिखाया है.
दिशा पाटनी बेहद हॉट लग रही हैं
दिशा ने अपने लुक को डस्की मेकअप से कंप्लीट किया है। एक्ट्रेस ने अपने गीले बालों को खुला रखा था और शाइनी न्यूड मेकअप किया हुआ था. इस दौरान दिशा के परफेक्ट कर्वी फिगर ने सबके होश उड़ा दिए हैं. कुछ ही देर में दिशा की फोटोज पर 7 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं, जो तेजी से बढ़ रहे हैं.
इन फिल्मों में नजर आएंगी दिशा पाटनी
वहीं दिशा की आने वाली फिल्मों की बात करें तो इस समय एक्ट्रेस के पास कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं. वह जल्द ही सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फिल्म ‘योद्धा’ में नजर आएंगी। इसके बाद एक्ट्रेस ‘कंगुवा’ और दीपिका पादुकोण और प्रभास की ‘कल्कि 2898 AD’ में भी नजर आएंगी।
Tags: