रणवीर संग फॅमिली डिनर पर दिखीं दीपिका पादुकोण

Update: 2024-06-04 12:00 GMT

mumbai news :रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इस समय अपनी लाइफ के सबसे खुशनुमा पल बिता रहें हैं। कपल ने साल 2018 में शादी की थी और अब वे पेरेंट्स बनने वाले हैं। फरवरी 2024 में दीपिका और रणवीर ने अपने फैंस को खुशखबरी सुनाई और यह भी बताया कि दीपिका सितंबर 2024 में बच्चे को जन्म देंगी। जहां दीपिका ने अपनी प्रेग्नेंसी के शुरू के दिनों में लाइमलाइट से दूरी बनाए रखी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से वे फैंस को अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी में शामिल कर रही हैं। हाल ही में वे पति और फॅमिली के साथ डिनर डेट पर स्पॉट हुईं। बेबी बंप के साथ सामने आ रहे उनके सभी लुक्स उन्हें स्टाइलिश दिखा रहे हैं

चेकर्ड कुर्ता सेट में नजर आईं दीपिका बीते दिन रणवीर सिंह को दीपिका पादुकोण के साथ डिनर डेट पर देखा गया। सोशल मीडिया पर सामने आए कई वीडियो में, रणवीर को दीपिका की देखभाल करते हुए और उन्हें एक रेस्तरां से बाहर निकलते समय सावधानी से उनकी कार तक ले जाते हुए देखा जा सकता है। कपल के साथ, रणवीर के माता-पिता, एक्ट्रेस की मां और परिवार के कुछ अन्य सदस्यों को भी देखा गया, अब एक्ट्रेस की शायद गोदभराई फंक्शन की प्लानिंग चल रही है।
Outing, के लिए, मॉम-टू-बी, दीपिका ने चेकर्ड कुर्ता सेट पहना था। दीपिका ने अपना लुक सिंपल रखा और चश्मा और पोनीटेल के साथ उन्होंने अपने लुक को कम्प्लीट किया । बेबी बंप और प्रेग्नेंसी ग्लो ने उनकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा दिया। दूसरी ओर, रणवीर हल्के रंग की शर्ट में हैंडसम लग रहे थे। उन्होंने इसे डेनिम पैंट और कैप के साथ पहना था।
येलो मैटरनिटी गाउन में दिखा ग्लो दीपिका को हाल ही में एक ब्यूटी ब्रांड को प्रमोट करते हुए देखा गया था। इस दौरान उन्होंने एक येलो कलर का गाउन पहना था जो काफी स्टाइलिश नजर आया। इस गाउन में उनका ग्लो देख हर कोई तारीफ कर रहा था। दीपिका का ये गाउन उनके पहनने के 72 घंटे के भीतर ही नीलाम हो गया। इस गाउन में दीपिका ने बालों का बन और लाइट मेकअप के साथ अपना लुक पूरा किया था।
ब्लैक ड्रेस विद डेनिम जैकेट इसके आलावा दीपिका को ब्लैक ड्रेस और डेनिम जैकेट के कूल लुक में भी देखा गया। बेबी बम्प के साथ इस ड्रेस में दीपिका हर बार की तरह और Stylishकूल नजर आईं। बीते शुक्रवार को वे अपनी मां उज्जला पादुकोण के साथ डिनर डेट पर गई हुई थीं। इस दौरान वे बॉडी-हगिंग ब्लैक ड्रेस में दिखीं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को ब्लू डेनिम जैकेट के और व्हाइट स्नीकर्स के साथ कम्प्लीट किया था।
Tags:    

Similar News

-->