Coolie Box Office Records: रजनीकांत की ‘कुली’ ने कछुए की चाल से रचा इतिहास

Update: 2025-09-09 04:42 GMT
Coolie Box Office Records: सुपरस्टार रजनीकांत और नागार्जुन स्टारर फिल्म 'कुली' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म रिलीज के दिन से ही लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हालांकि तीन हफ्ते बाद इसकी रफ्तार लगभग थम सी गई, बावजूद इसके 'कुली' ने दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। दरअसल, रजनीकांत की 'कुली' ने सलमान खान और प्रभास की हिट फिल्मों के वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। आइए आपको बताते हैं पूरी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट।
कुली ने प्रभास-सलमान की फिल्मों को पछाड़ा
फिल्म ने अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 337.02 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 514.77 करोड़ रुपये हो गया है। इस आंकड़े के साथ फिल्म ने सलमान खान की 'टाइगर 3' (वर्ल्डवाइड 464 करोड़) और प्रभास की 'साहो' (वर्ल्डवाइड 451 करोड़) को पछाड़कर एक नया इतिहास रच दिया है।
कुली का कुल कलेक्शन: 283.85 करोड़
Tags:    

Similar News