Chhaava Box Office Day 8: लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित फिल्म 'छावा' Chhaava का तूफान बिल्कुल भी नहीं थम रहा है. इस फिल्म में विक्की कौशल Vicky Kaushal की दमदार परफॉर्मेंस ने सभी का दिल जीत लिया है. 'छावा' 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. 'छावा' Chhaava ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी है. 'छावा' Chhaava साल 2025 की पहली फिल्म है जिसने 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया है. 'छावा' को रिलीज हुए 8 दिन हो चुके हैं. ये फिल्म हर दिन अपना खाता भर रही है. ऐसे में अब 'छावा' के शुक्रवार के आंकड़े सामने आ गए हैं. तो चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन किया है.
विक्की कौशल Vicky Kaushal और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'छावा' Chhaava हर दिन बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू दिखा रही है. फिल्म के कलेक्शन को देखकर लग रहा है कि ये बॉक्स ऑफिस पर आने वाली फिल्मों को कड़ी टक्कर दे सकती है. विक्की ही नहीं बल्कि मुगल बादशाह औरंगजेब का किरदार निभाने वाले अक्षय खन्ना जैसे कलाकारों ने भी अपनी एक्टिंग से निर्देशक लक्ष्मण उतेकर की 'चावा' में जान डाल दी है। फिल्म में विक्की की एक्टिंग ने दर्शकों को रोने पर मजबूर कर दिया है। अब 'छावा' Chhaava के शुक्रवार के कलेक्शन सामने आ गए हैं। सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 8वें दिन खबर लिखे जाने तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 23 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। अब इसका कुल कलेक्शन 242.25 करोड़ रुपये हो गया है।
Tags: