Chaava Day 27 Box Office Collection: फिल्म 'छावा' Chaava को सिनेमाघरों में महीनाभर पूरा होने जा रहा है। और अब भी यह फिल्म शानदार तरीके से कारोबार कर रही है। बेशक इस फिल्म को लेकर कई विवाद चल रहे हैं। फिल्म के तथ्यों पर सवाल उठ रहे हैं। मगर, इन सभी से इतर इसका जलवा बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है। 27वें दिन भी फिल्म ने कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ा है।
600 करोड़ी क्लब पर नजर
फिल्म 'छावा' Chaava 500 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है और अब इसके कदम 600 करोड़ी क्लब में शामिल होने की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं। करीब 130 करोड़ रुपये की लागत के साथ बनी इस फिल्म ने पहले दिन 31 करोड़ रुपये की कमाई करके शानदार तरीके से शुरुआत की। पहले सप्ताह फिल्म ने 219.25 करोड़ रुपये कमाए।
27वें दिन किया इतना कारोबार
लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी फिल्म ने दूसरे सप्ताह 180.25 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे सप्ताह 84.05 करोड़ रुपये का कारोबार किया। चौथे सप्ताह भी शानदार कमाई जारी है। कल 26वें दिन इस फिल्म ने पांच करोड़ रुपये का कारोबार किया था। खबर लिखे जाने तक सामने आए आंकड़ों के मुताबिक आज बुधवार को 27वें दिन फिल्म ने 3.3 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म का टोटल कलेक्शन 534.1 करोड़ रुपये हो गया है।
'पुष्पा 2' के किले में नहीं लगा पाई सेंध
'छावा' Chaava ने आज 27वें दिन की कमाई के मामले में बाहुबली, गदर 2 और स्त्री 2 जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। बाहुबली 2 ने 27वें दिन 2.7 करोड़ रुपये कमाए थे। गदर ने 2 2.75 करोड़ और स्त्री 2 ने 3.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। हालांकि, पुष्पा 2 के किले में सेंध लगा पाने में 'छावा' विफल रही है। 'पुष्पा 2' ने 27वें दिन 6.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
मुकाबले में नहीं कोई मजबूत फिल्म
फिल्म 'छावा' Chaava बॉक्स ऑफिस पर एकछत्र राज कर रही है। इसके मुकाबले में फिलहाल कोई मजबूत फिल्म नहीं है। होली पर जॉन अब्राहम की फिल्म 'द डिप्लोमैट' रिलीज होगी। देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म 'छावा' के कलेक्शन को कितना प्रभावित कर पाती है?
Tags: