Chaava Box Office Day 7: तूफानी रफ्तार से आगे बढ़ रही है 'Chaava', जानें 250 करोड़ से कितनी दूर है

Update: 2025-02-21 03:16 GMT
Chaava Box Office Day 7: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल Vicky Kaushal की फिल्म 'छावा' Chaava 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. 'छावा' Chaavaने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में आग लगा दी है. विक्की कौशल के लिए साल 2025 की शुरुआत काफी अच्छी हुई है. 'छावा' इस साल की पहली फिल्म है जिसने 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया है. 'चावा' मराठा योद्धा संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है. फिल्म को रिलीज हुए सात दिन हो चुके हैं और यह हर दिन अपना खाता भर रही है. ऐसे में अब इसके गुरुवार के आंकड़े सामने आ गए हैं. तो चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन किया है.
विक्की कौशल Vicky Kaushal और रश्मिका मंदाना Rashmika Mandanna की फिल्म 'छावा' Chaava बॉक्स ऑफिस पर आने वाली फिल्मों को भी टक्कर दे सकती है. डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर की इस फिल्म में विक्की कौशल की दमदार एक्टिंग की हर कोई तारीफ कर रहा है. मूवी में विक्की की एक्टिंग ने दर्शकों को रोने पर मजबूर कर दिया है. फिल्म में मुगल बादशाह औरंगजेब का किरदार निभाने वाले अक्षय खन्ना ने भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है। अब 'छावा' के गुरुवार के कलेक्शन सामने आ गए हैं। sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 7वें दिन खबर लिखे जाने तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह अब इसका कुल कलेक्शन 219.75 करोड़ रुपये हो गया है।
Tags:    

Similar News