बॉलीवुड डेब्यू पर खुशी कपूर, शनाया कपूर को भाई अर्जुन कपूर ने दी सलाह, कही ये बात

जैसे हर्षवर्धन कपूर का खुद का एक दिमाग है, उनका खुद का एक दिल है और मैं इसके लिए बहुत खुश होता हूं।'

Update: 2022-05-21 08:11 GMT

अर्जुन कपूर ने साल 2012 में परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'इशकजादे' के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था। एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी कजिन सिस्टर शनाया कपूर और बहन खुशी कपूर के बॉलीवुड में पहले कदम को लेकर बात की। मालूम हो कि खुशी कपूर जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से डेब्यू करने जा रही हैं जबकि शनाया कपूर करण जौहर की फिल्म 'बेधड़क' से इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत करेंगी।

अर्जुन कपूर का खुशी-शनाया से रिश्ता
बता दें कि अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर बोनी कपूर की पहली शादी से हुए बच्चे थे। वहीं खुशी कपूर और जाह्नवी कपूर उनकी दूसरी शादी से हुए बच्चे हैं। संजय कपूर फिल्ममेकर बोनी कपूर के सबसे छोटे भाई हैं और शनाया उनकी बेटी है। पिंकविला के साथ बातचीत में अर्जुन कपूर से पूछा गया कि वह अपनी बहन और कजिन को डेब्यू के लिए क्या सलाह देना चाहेंगे?
'सुनो सबकी लेकिन करो अपनी'
जवाब में अर्जुन कपूर ने कहा, 'सबकी सुनो, लेकिन करो अपनी। एक वक्त था जब जाह्नवी इस सवाल पर कनफ्यूज थी कि उसे गुंजन सक्सेना करनी चाहिए या नहीं। मैंने उसको भी यही चीज कही थी, मैंने उससे कहा कि बात परफेक्ट सेकेंड फिल्म की नहीं है, क्योंकि कोई फिल्म सेकेंड परफेक्ट फिल्म नहीं होती है। मुझे लगता है कि जाह्नवी और मैं इस बारे में समान हैं क्योंकि हम काम को लेकर काफी बात करते हैं।'
बोनी कपूर की तारीफ में कही ये बात
अर्जुन कपूर ने कहा, 'खुशी और शनाया ने अभी-अभी काम शुरू किया है। जब भी उसे मौका मिला है और जब भी उसने मुझसे पूछा है तो मैंने उससे यही कहा है कि दूसरों के मश्वरे सुनना बड़ा आसान काम है लेकिन आपको अपनी खुद की सलाह फॉलो करनी चाहिए, जैसे हर्षवर्धन कपूर का खुद का एक दिमाग है, उनका खुद का एक दिल है और मैं इसके लिए बहुत खुश होता हूं।'


Tags:    

Similar News