Box Office: 15 अगस्त को किस फ़िल्म पर हुई पैसों की बारिश

Update: 2025-08-16 03:37 GMT
Box Office: इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए फिल्मों के कई विकल्प उपलब्ध हैं। कुछ नई रिलीज़ हैं तो कई कुछ हफ़्ते पुरानी। इनमें बॉलीवुड से लेकर साउथ और हॉलीवुड की फ़िल्में शामिल हैं। आइए यहाँ जानते हैं कि 'कुली', 'वॉर 2', 'सैय्यारा', 'सन ऑफ़ सरदार 2' से लेकर 'महावतार नरसिम्हा' जैसी फिल्मों ने 15 अगस्त को कितना कलेक्शन किया?
'वॉर 2' ने 15 अगस्त को कितनी कमाई की:
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की 'वॉर 2' को दर्शकों का ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। इसने पहले दिन 51.50 करोड़ रुपये से शुरुआत की। दूसरे दिन इसकी कमाई में इज़ाफ़ा हुआ और इसने रिलीज़ के दूसरे दिन 56.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही 'वॉर 2' का दो दिनों में कुल कलेक्शन अब 108.00 करोड़ रुपये हो गया है।
15 अगस्त को 'कुली' ने कितना कलेक्शन किया:
'कुली' भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। रजनीकांत स्टारर इस फिल्म ने 65 करोड़ से ओपनिंग की और दूसरे दिन 53.50 करोड़ की कमाई की। इसके साथ ही 'कुली' का दो दिनों का कुल कलेक्शन अब 118.50 करोड़ हो गया है।
15 अगस्त को 'सैय्यारा' ने कितनी कमाई की:
मोहित सूरी निर्देशित और अयान पांडे व अनित पड्डा स्टारर 'सैय्यारा' ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था। हालाँकि, 'वॉर 2' और 'कुली' की रिलीज़ के बाद बॉक्स ऑफिस पर इसका कारोबार चौपट हो गया है। 'सैय्यारा' ने 28वें दिन 20 लाख की कमाई की। इसके बाद चार हफ़्तों का इसका अनुमानित कुल कलेक्शन 322.8 करोड़ रुपये हो गया है। शुक्रवार यानी 15 अगस्त को इसने सिर्फ़ 15 लाख की कमाई की है। इसका मतलब है कि यह जल्द ही पर्दे से हट सकती है।
15 अगस्त को महावतार नरसिम्हा ने कितनी कमाई की:
एनिमेटेड फिल्म महावतार नरसिम्हा ने भी कमाल कर दिया है। इस फिल्म का क्रेज कम नहीं हो रहा है। वॉर 2 और कुली की रिलीज़ का भी इस पर कोई असर नहीं पड़ा है। आपको बता दें कि 15 अगस्त के मौके पर रिलीज़ के 22वें दिन इस फिल्म ने एक बार फिर अपनी कमाई में उछाल दिखाया है और 7.25 करोड़ की कमाई की है। इसके बाद 22 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 195.60 करोड़ रुपये हो गया है।
Tags:    

Similar News