Box Office Report: चावा बनी 2025 की पहली 500 करोड़ी फिल्म, 'क्रेजी' की कमाई में भी इजाफा, जानें शनिवार का कलेक्शन

Update: 2025-03-09 03:11 GMT
Box Office Report: शनिवार को 'छावा' Chhava ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। सोहम शाह की फिल्म 'क्रेजी' की कमाई में भी इजाफा देखने को मिला है। आइए जानते हैं शनिवार को इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है? शनिवार को 'छावा' Chhava ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला, जिसकी वजह से फिल्म बंपर कमाई कर रही है। रिलीज के 23वें दिन फिल्म की कमाई में भी बड़ा उछाल देखने को मिला। वहीं दूसरी तरफ सोहम शाह की 'क्रेजी' के कलेक्शन में भी इजाफा हुआ। जहां, फिल्म अब तक लाखों में बिजनेस कर रही थी। यह आंकड़ा अब करोड़ों में पहुंच गया है। आइए जानते हैं इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया। लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने 23वें दिन बॉक्स ऑफिस से 16.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। पहले ही कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ चुकी 'छावा' Chhava अब 500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है।
'छावा' Chhava का कुल कलेक्शन
फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो इसने अब तक बॉक्स ऑफिस से 508.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। पहले हफ्ते में इसने 219.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। दूसरे हफ्ते में इसने 180.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीसरे हफ्ते में इसने 84.05 करोड़ रुपये कमाए। अब वीकेंड पर इसकी कमाई में हुई बढ़ोतरी की वजह से यह फिल्म 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है।
नौवें दिन 'क्रेजी' की कमाई में इजाफा
सोहम शाह की फिल्म 'क्रेजी' ने शनिवार को भी बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ी। फिल्म ने रिलीज के नौवें दिन 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। समीक्षकों से तारीफ मिलने के बावजूद फिल्म दर्शकों के लिए तरस रही है।
'क्रेजी' के कुल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस से 8.70 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को 20 करोड़ रुपए के बजट में बनाया गया है। ऐसे में फिल्म की लागत भी वसूल होना मुश्किल लग रहा है।
Tags:    

Similar News