Box Office: बुधवार को फिर गिरी 'भूल चूक माफ़' की कमाई

Update: 2025-05-29 02:45 GMT
Box Office: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों राजकुमार राव की ‘भूल चूक माफ’ ऐसी फिल्म है जो सुर्खियां बटोर रही है। जानें बाकी फिल्मों का कैसा है हाल।सिनेमाघरों में इन दिनों भरपूर मनोरंजन उपलब्ध है। लोगों के लिए कई ऑप्शन मौजूद हैं। इनमें एक्शन और हिस्टोरिकल ड्रामा से लेकर रोमांटिक-कॉमेडी जॉनर तक की फिल्में थिएटर्स में चल रही हैं। जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों का कैसा हाल है।
भूल चूक माफ Bhool Chook Maaf :
राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर ‘भूल चूक माफ’ Bhool Chook Maaf एक फैमिली एंटरटेनर है। हालांकि, उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन न कर पाने के बावजूद फिल्म धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है। मंगलावर को फिल्म की कमाई में उछाल देखी गई थी। लेकिन बुधवार को एक बार फिर फिल्म की कमाई गिरी है। अपने छठे दिन फिल्म ने 3.25 करोड़ का कारोबार किया है। जबकि मंगलवार को ये कमाई 4.75 करोड़ थी। वहीं छह दिनों में फिल्म की कुल कमाई 40.50 करोड़ रुपए हो गई है।
केसरी वीर Kesari Veer :
‘केसरी वीर’ Kesari Veer के जरिए एक ऐतिहासिक कहानी बताने का प्रयास किया गया है। हालांकि, फिल्म उम्मीदों पर बिल्कुल भी खरी नहीं उतर रही है। 25 लाख से अपनी शुरूआत करने वाली फिल्म एक भी दिन करोड़ के आंकड़े को नहीं छू पाई। बुधवार को छठे दिन भी फिल्म की कमाई 16 लाख रुपए ही रही। फिल्म अब तक कुल 1.39 करोड़ रुपए का ही कारोबार कर पाई है।
मिशन इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग Mission Impossible - The Final Reckoning :
टॉम क्रूज की मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग अपने 12 दिन बिताने के बाद भी करोड़ में कमाई कर रही है। बुधवार को भी फिल्म ने 2.15 करोड़ रुपए की कमाई की। इससे पहले मंगलवार को फिल्म का कलेक्शन 2.5 करोड़ रहा था। इस तरह से टॉम क्रूज की फिल्म अब तक कुल 79.50 करोड़ का कारोबार कर चुकी है।
बॉक्स ऑफिस पर लगभग एक महीना पूरा करने को आ गई अजय देवगन की ‘रेड 2’ Raid 2 अभी भी दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है। बुधवार को फिल्म ने 62 लाख रुपए की कमाई की, जबकि मंगलवार को फिल्म ने 85 लाख का कारोबार किया था। 1 मई को रिलीज हुई ‘रेड 2’Raid 2 अब तक कुल 164.32 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।
Tags:    

Similar News