Border 2 Screening: फिल्म 'बॉर्डर 2'Border 2 रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने अपनी पहले दिन की कमाई से कई दूसरी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। इस बीच, फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान वरुण धवन और सनी देओल एक साथ नज़र आए। फिल्म की सफलता की खुशी दोनों के चेहरों पर साफ दिख रही थी।
'बॉर्डर 2' Border 2 की रिलीज के बाद एक स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें फिल्म की स्टार कास्ट और बॉलीवुड की दूसरी हस्तियां शामिल हुईं।
इस इवेंट के दौरान, वरुण धवन और सनी देओल फिल्म रिलीज के बाद पहली बार एक साथ दिखे। दोनों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।उन्होंने एक-दूसरे को गले लगाया, साथ में तस्वीरें खिंचवाईं और फिल्म की सफलता पर अपनी खुशी जाहिर की।इस दौरान, वरुण धवन ने सनी देओल के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया |
सनी देओल भी खुशी-खुशी वरुण को आशीर्वाद देते दिखे। दोनों अपनी फिल्म की सफलता पर बहुत खुश थे।इवेंट के दौरान, वरुण धवन ने सफेद टी-शर्ट के साथ नीली डेनिम जींस पहनी थी। उन्होंने ब्राउन और ब्लैक लेदर जैकेट और एक कैप भी पहनी थी।वहीं, सनी देओल ने स्काई ब्लू शर्ट और ग्रे जींस पहनी थी। दोनों एक्टर्स की आंखों में खुशी साफ दिख रही थी।
Tags: