Rape Case में अरेस्ट हुए थे बॉलीवुड एक्टर, पाई-पाई के हुए थे मोहताज

Update: 2024-08-26 09:23 GMT

Mumbai.मुंबई: 90 के दशक में कई ऐसे एक्टर्स रहे जिन्होंने सिनेमा जगत में अपनी धाक जमाने की खूब कोशिश की। लेकिन, इसमें से कुछ स्क्रीन पर राज कर पाए तो कुछ इसमें असफल रहे। इसी में से कुछ ऐसे रहे हैं, जिन्होंने कम समय के भीतर ही अच्छा नाम कमा लिया मगर किसी ना किसी वजह से विवादों में फंसकर गायब हो गए। इसी में से एक एक्टर इंदर कुमार रहे, जिन्होंने उस समय में एक्टिंग और लुक्स के मामले में सलमान खान जैसे स्टार को टक्कर दी और कम समय के भीतर ही अच्छा नाम कमाया। वो सलमान खान के करीबी दोस्तों में शामिल थे। मगर, उनकी लाइफ में एक समय ऐसा आया जब उन्हें जेल जाना पड़ा और पाई-पाई के मोहताज हो गए थे। ऐसे में चलिए बताते हैं उनके बारे में…

दरअसल, इंदर कुमार की आज बर्थ एनिवर्सरी है। 26 अगस्त को उनकी 51वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वो राजस्थान की राजधनी जयपुर से आते थे। उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 1996 में आई फिल्म ‘मासूम’ से की थी। इसमें एक्ट्रेस आयशा जुल्का के साथ उनकी केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। इसके पहले एक्टर ने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में मिहिर का रोल निभाया था। आज वो भले ही इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन, फिल्मों के जरिए फैंस के जहन में आज भी जीवित हैं। 7 साल पहले एक्टर का निधन हो गया था। बताया जाता है कि इंदर कुमार और सलमान खान अच्छे थे। बड़े पर्दे पर दोनों ने साथ में कई फिल्मों में साथ काम किया था। इसमें ‘तुमको न भूल पाएंगे’ और ‘वॉन्टेड’ जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं। इसके अलावा भी उन्होंने कई फिल्मों में काम किया था, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार जैसे स्टार्स रहे थे। मगर, उनकी लाइफ में एक टर्निंग प्वॉइंट आया जब सब कुछ खत्म हो गया और वो पाई-पाई के मोहताज हो गए थे।
जब रेप केस में अरेस्ट हुए थे इंदर कुमार!
इंदर कुमार के करियर का सबसे विवादित और टर्निंग प्वॉइंट एक रेप केस को माना जाता है, जिसने उनकी जिंदगी ही बदल दी थी। रेप के आरोपों के बाद इंदर को जेल भी जाना पड़ा था। जेल जाने के बाद घर-परिवार की हालत के बारे में खुद एक्टर ने बताया था कि उनकी गिरफ्तारी के बाद बेटी बीमार हो गई थी। उनकी पत्नी जमानत के लिए दर-दर की ठोकरें खाई थी और कई लोगों के मदद मांगी थी। यहां तक कि एक्टर ने बताया था कि नौबत ऐसी हो गई थी कि उनके पास किराए का घर लेने तक के पैसे नहीं थे। ऐसी मुश्किल घड़ी में डॉली बिंद्रा ने उनकी काफी मदद की थी। हालांकि, इंदर ने ये भी बताया था कि डॉली बिंद्रा के अलावा फिल्म इंडस्ट्री से किसी ने भी कभी एक फोन कॉल तक नहीं किया था।
3-3 शादी और निधन
इसके साथ ही इंदर कुमार अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे हैं। एक्टर ने एक-दो नहीं बल्कि तीन-तीन शादियां की थी। उन्होंने पहली शादी साल 2003 में सोनल राजू करिया से की थी। उनका ये रिश्ता एक साल भी नहीं टिक पाया था। इसके बाद वो अलग हो गए थे और फिर साल 2009 में दूसरे प्यार की एंट्री कमलजीत कौर से रूप में हुई और ये भी रिश्ता एक साल के भीतर ही टूट गया था। इंदर कुमार ने तीसरी शादी साल 2013 में की थी। उन्होंने पल्लवी सराफ से शादी की थी, जिसके चार साल के बाद एक्टर का 28 जुलाई, 2017 को हार्ट अटैक से निधन हो गया था।
Tags:    

Similar News

-->