बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की मां नीलिमा अजीम का सालों बाद छलका दर्द, कही ये बातें

अभिनेता शाहिद कपूर की मां नीलिमा अजीम ने शाहिद और उनके भाई इशान खट्टर को अकेले ही बढ़ा किया है

Update: 2022-04-08 16:06 GMT
नई दिल्ली, जेएनएन। अभिनेता शाहिद कपूर की मां नीलिमा अजीम ने शाहिद और उनके भाई इशान खट्टर को अकेले ही बढ़ा किया है, वह सिंग्ल मदर है। नीलिमा ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उनके लिए दोनों बच्चों को अकेले बढ़ा करना काफी मुश्किलों भरा रहा था। लेकिन अब उन्हें सुकून है क्योकि शाहिद और इशान अपने-अपने करियर में अच्छा कर रहे हैं और साथ ही उनका भी ध्यान रख रहे हैं।
नीलिमा अपने दोनों बच्चों को फिल्म जगत में अच्छा करते हुए देख काफी खुश हैं। नीलिमा ने ईटाइम्स के साथ बातचीत में कहा, "मैंने अपने बच्चों को एक सिंगल मदर के रूप में पाला और यह उन दिनों में बहुत कठिन होता था। अब इतने सालों तक कड़ी मेहनत और संघर्ष करने के बाद, मेरे बेटों को फिल्मों में असाधारण रूप से अच्छा काम करते देखना और अपने पोते-पोती के साथ समय बिताना एक खुशी का समय है।"
उन्होंने आगे कहा, "मुझे किसी भी चीज के बारे में परेशान होने की जरूरत नहीं है और जब तक मेरे बेटे मेरी इतनी अच्छी तरह से देखभाल करते हैं, तब तक आसानी से आराम कर सकते हैं। जेन और मीशा दोनों के साथ रहने में बहुत मजा आता है और उन्हें बढ़ते हुए देखना एक खुशी की बात है।"
आपको बता दें कि शाहिद कपूर नीलिमा अजीम और उनके पहले पति एक्टर पंकज कपूर के बेटे हैं। वहीं उनके भाई इशान खट्टर उनकी मां नीलिमा अजीम और उनके दूसरे पति राजेश खट्टर के बेटे हैं। दोनों की एक सौतेली बहन सनाह कपूर भी है। जो उनके पिता पंकज कपूर और उनकी दूसरी पत्नी सुप्रिया पाठक की बेटी हैं।
नीलिमा ने 1979 में पंकज कपूर से शादी की थी जिसके बाद 1981 में शाहिद कपूर ने जन्म लिया था। उनके जन्म के कुछ समय के बाद 1984 में नीलिमा और पंकज का तलाक हो गया। इसेक बाद उन्होंने 1990 में राजेश खट्टर से दूसरी शादी की और 1995 में अपने दूसरे बेटे ईशान खट्टर का स्वागत किया। लेकिन कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए।
नीलिमा ने अपने फिल्मी करियर में 'सड़क', 'सलीम लंगड़े पे मत रो' और 'सूर्यवंशम' जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने साल 2003 में आई शाहिद कपूर की पहली फिल्म 'इश्क विश्क' में उनकी ऑनस्क्रीन मां की भूमिका भी निभाई थी।
Tags:    

Similar News