बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा रिलीज के लिए तैयार है।

मुख्य बातेंरणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Update: 2022-09-13 11:17 GMT
 मुख्य बातेंरणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।फिल्म में संजय दत्त दरोगा शुद्ध सिंह के रोल में दिखेंगे।मालूम हो कि साल 2020 में संजय दत्त ने कैंसर की जानकारी दी थी।
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और वाणी कपूर की फिल्म शमशेरा जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म में संजय दत्त भी अहम रोल में नजर आएंगे। दर्शक बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्म के डायरेक्टर करण मल्होत्रा ने इसके बारे में बात की है।
करण ने संजय दत्त के कैंसर के बारे में बात करते हुए कहा कि इस बीमारी से लड़ते हुए संजय दत्त फिल्म सेट पर आते थे और काम करते थे। उन्होंने बताया कि इस बारे में किसी को जानकारी नहीं थी। यह बताते हुए कि किस तरह संजय ने फिल्म की शूटिंग के दौरान किसी को इसके बारे में बताए बिना चुपचाप बीमारी का सामना किया। करण ने कहा, 'संजय सर को कैंसर होने की खबर हम सभी के लिए एक बहुत बड़े सदमे की तरह आई। हमें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। वो बात कर रहे थे, ठीक बर्ताव कर रहे थे और ऐसे काम कर रहा था जैसे कि कुछ हुआ ही नहीं है। मुझे लगता है कि इसीलिए वो आज जहां भी हैं इसी वजह से हैं। उन्होंने इस पर भी जीत हासिल कर ली। वह सेट पर सभी के लिए एक प्रेरणा हैं।

न्यूज़ क्रेडिट :timesnowhindi
Tags:    

Similar News