फाइल फोटो
नई दिल्ली: ऑस्कर विनिंग म्यूजिशियन और सिंगर एआर रहमान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. एआर रहमान की तबीयत अचानक बिगड़ गई है, जिसकी वजह से उन्हें चेन्नई के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया है. रहमान डॉक्टर्स की टीम की निगरानी में हैं. उनका इलाज चल रहा है.
बताया जा रहा है कि एआर रहमान को सीने में दर्द की शिकायत थी, जिसके बाद उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, रहमान की एंजियोग्राम की जा सकती है. हालांकि, अभी उनकी हेल्थ को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन रहमान के हॉस्पिटल में भर्ती होने की खबर से उनके तमाम फैंस चिंता में हैं और उनके जल्दी ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं.