Bigg Boss OTT : राकेश बापट और शमिता शेट्टी का रोमांस देख रिद्धि डोगरा ने दिया ऐसा रिएक्ट
करीब 6 हफ्ते पहले बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) का आगाज हुआ था
करीब 6 हफ्ते पहले बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) का आगाज हुआ था। वहीं 18 सितंबर को शो का ग्रैंड फिनाले होना है। बीते 6 हफ्ते में शो अलग- अलग वजहों से चर्चा में रहा, वहीं इस बीच राकेश बापट (Raqesh Bapat) और शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) के रोमांस ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं, ऐसे में अब राकेश की एक्स वाइफ रिद्धि डोगरा (Ridhi Dogra) ने इस पर रिएक्ट किया है।
राकेश ने जाहिर किया प्यार
दरअसल हाल ही में राकेश ने शमिता के लिए शो में अपना प्यार जाहिर किया। इसके बाद टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान रिद्धि ने कहा, 'मैं खुश हूं, अगर राकेश खुश है तो... ये उसका निजी मामला है।' वहीं रिद्धि ने आगे कहा, 'राकेश बिल्कुल वैसा ही है, जैसा आप उसे शो में देख रहे हैं। अगर एक साथ दो लोगों से अधिक मौजूद हैं तो उसके लिए वो भीड़ हो जाती है।'
राकेश को नहीं पसंद चीखना
रिद्धि ने आगे कहा, 'राकेश को चीखना- चिल्लाना पसंद नहीं है। वो उन लोगों से बात करना पसंद करता है जिनके साथ वो बात करने में कंफर्टेबल महसूस करता है और भरोसा करता है। वहीं दूसरी ओर निशांत बहुत अच्छा गेम खेल रहा है और वो मेरा दोस्त भी है। मैं जानती हूं कि वो इस शो का हिस्सा बनना चाहता था और वो बहुत अच्छा कर रहा है।'
कश्मीरा को रिद्धि का जवाब
याद दिला दें कि हाल ही में कश्मीरा ने राकेश और शमिता को लेकर सोशल मीडिया पर एक कमेंट किया था, जिस पर रिद्धि ने जवाब दिया था। कश्मीरा ने लिखा था, 'बधाई हो राकेश, आप एक बार फिर बंधे हुए पति (जोरू के गुलाम) बनने की राह पर हैं।' इस कमेंट पर रिद्धि ने जवाब देते हुए लिखा था, 'फिर से? एक्सक्यूज मी... कृप्या लूज कमेंट ना करें, शांति बनाए रखें।'