Bigg Boss OTT 3:  बिग बॉस के घर में हर साल कई नए रिकॉर्ड बनते हैं. कभी शो में किसी कंटेस्टेंट को लेकर सबसे ज्यादा ट्वीट होते हैं तो कभी किसी को सबसे ज्यादा वोट मिलते हैं. ऐसे में अब बिग बॉस ओटीटी 3 में एक नया रिकॉर्ड बना है और ये रिकॉर्ड बनाने वाला कोई और नहीं बल्कि इस सीजन का पहला वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट यानी अदनान शेख है। अब अदनान ने बड़ा कारनामा कर दिया है. उन्होंने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। अदनान शेख तो पिछले एपिसोड में ही बाहर हो गए थे तो अब इस घर के अंदर उन्होंने नया रिकॉर्ड कैसे बना लिया? तो आपको बता दें, उनका ये रिकॉर्ड उनके बेघर होने से जुड़ा हुआ है। दरअसल, पिछले हफ्ते शो से 3 लोग बेघर हुए हैं. सबसे पहले वीकेंड का वार पर दीपक चौरसिया शो से बेघर हुए. उसके बाद एक टास्क हुआ जिसमें हारने की वजह से सना सुल्तान और अदनान शेख बेघर हो गए। अदनान को अभी शो में लाया गया था. वहीं, एंट्री के कुछ दिन बाद ही वह शो से बाहर हो गए। अब बिग बॉस के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब किसी वाइल्ड कार्ड ने महज 1 हफ्ते में शो से बाहर होने का रिकॉर्ड बनाया है। जिसकी फैन फॉलोइंग इतनी तगड़ी थी और जिसे ट्रॉफी का दावेदार तक माना जा रहा था बिग बॉस ओटीटी 2 का एक वाइल्ड कार्ड ऐसा भी था जिसने शो जीतकर इतिहास रच दिया। उनसे पहले कोई भी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बिग बॉस की ट्रॉफी नहीं जीत पाया था। वहीं, एक अदनान हैं जिन्होंने शो से बाहर होकर रिकॉर्ड बना दिया है। वैसे, अदनान ने शो में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था।
Tags: