Bigg बॉस 19: सिंगर की एंट्री से बढ़ेगा ड्रामा
सिंगर की एंट्री से बढ़ेगा ड्रामा
New Delhi.नई दिल्ली। टीवी लवर्स के बीच रियलिटी शो हमेशा चर्चा में रहते हैं। इसमें बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी जैसे हिट सीरियल्स का नाम शामिल है। हाल ही में एक अपडेट सामने आया है कि खतरों के खिलाड़ी 15 को पोस्टपोन किया जा सकता है। इसके बाद बिग बॉस लवर्स के लिए जानकारी सामने आई कि बिग बॉस 19 जल्द ही टीवी पर शुरू हो सकता है। चर्चा यह भी है कि यह सीजन 5 महीने से ज्यादा चलने वाला है। इसी बीच अब पता चला है कि मेकर्स ने रियलिटी शो के अपकमिंग सीजन के लिए एक इंफ्लुएंसर को अप्रोच किया है। सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो के 19वें सीजन के शुरू होने से पहले कहा जा रहा था
कि इस बार सिर्फ फिल्मी सितारों को ही शो ऑफर किया जाएगा। खासकर किसी इंफ्लुएंसर या सोशल मीडिया फेम को नहीं बुलाया जाएगा। खैर, अब अपडेट सामने आया है कि बिग बॉस 19 के लिए पहले इंफ्लुएंसर को अप्रोच किया गया है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से। बिग बॉस 19 का हिस्सा बन सकती हैं ये सिंगरबिग बॉस लेटेस्ट न्यूज के इंस्टाग्राम पोस्ट के मुताबिक मशहूर कंटेंट क्रिएटर और सिंगर चित्रांशी ध्यानी को बिग बॉस 19 के लिए अप्रोच किया गया है। वैसे मेकर्स या खुद सिंगर ने इससे जुड़ी कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की है, लेकिन इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके नाम की चर्चा तेज हो गई है। बिग बॉस लवर्स ने उनके बारे में और जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।