Bigg Boss 16 : दूसरे हफ्ते में ही बज गया शिव ठाकरे का डंका, साजिद खान से चिढ़ गए दर्शक

वो इस लिस्ट में छठे स्थान पर है।

Update: 2022-10-18 04:58 GMT
बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान (Salman Khan) का विवादित शो 'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। इस शो को लेकर रोज नए अपडेट सामने आ रहे है। इसी बीच शो के दूसरे हफ्ते की टॉप 15 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने आ चुकी है। इस लिस्ट को बिग बॉस तक (BiggBoss_ Tak) ने अपने सोशल मीडिया पर जारी किया है। इस रिपोर्ट में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। जहां शो के चर्चित कंटेस्टेंट साजिद खान (Sajid Khan) की रेटिंग दिन ब दिन गिरती जा रही है। वहीं प्रियंका चाहर चौधरी (priyanka chahar choudhary) इन दिनों सभी के दिलों पर राज कर रही हैं। आइए नजर डालते है इस लिस्ट पर...

शिव ठाकरे (Shiv Thakare)
इस लिस्ट में सबसे टॉप पर शिव ठाकरे हैं। बता दें कि उन्होंने अपने गेम प्ले से सभी का दिल अपने नाम कर कर लिया है। शिव को फैंस दिल खोलकर प्यार इसलिए दे रहे है क्योंकि वो हर टास्क को पूरा करने के लिए अपनी जान लगा देते है। 

प्रियंका चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary)
इस लिस्ट में दूसरा नंबर पर प्रियंका चौधरी हैं। उन्होंने भी अपने खेल से सभी को प्रभावित किया है। फैंस चारों तरफ प्रियंका चौधरी की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

अंकित गुप्ता (Ankit Gupta)
प्रियंका चौधरी के बेस्ट फ्रेंड अंकित गुप्ता को भी इस दफा दर्शकों का प्यार मिला है। वो इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। बता दें प्रियंका और अंकित की जोड़ी को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। 

अर्चना गौतम (Archana Gautam)
इस लिस्ट में चौथे नंबर पर अर्चना गौतम हैं। बता दें कि बिग बॉस के घर में हर कोई उनकी ही तारीफ करता नजर आ रहा है। लोगों ने उन्हें एंटरटेनमेंट क्वीन का टैग दे दिया है।

अब्दु रोजिक (Abdu Rozik)
छोटा भाईजान यानी अब्दु रोजिक का जलवा कायम है। वो इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर है। बता दें कि अब्दु रोजिक की फीमेल फैन फॉलोइंग दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। 

एमसी स्टैन (MC Stan)
अपने अतरंगी लुक को लेकर चर्चा में रहने वाले एमसी स्टैन को भी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। वो इस लिस्ट में छठे स्थान पर है।

Tags:    

Similar News

-->