जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिग बॉस 15 के घर में जहां प्रतीक सहजपाल, शमिता शेट्टी और निशांत भट्ट बड़ी ही शांति से रह रहे हैं तो वही जंगल में रह रहे कंटेस्टेंट्स को कई मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। घर में खाने से लेकर कपड़े बदलने तक में कंटेस्टंट्स को कई मुश्किलें आ रही हैं। दरअसल बिग बॉस ने जंगल में रहने वाले कंटेस्टेंट्स को सीमित सुविधा ही उपलब्ध करवाई है जहां एक छोटा सा किचन है और एक ही बाथरूम जहां घरवालों को एक-एक करके तैयार होना पड़ता है। ऐसे में हाल ही में मायशा ड्रेसिंग रूम में चेंज करती हुईं नजर आई।

प्रतीक ने बिग बॉस का बाथरूम इस्तेमाल करने से रोका

दरअसल अपना समय बचाने के लिए और जंगल के बाथरूम के बाहर लंबी भीड़ को देखते हुए जंगल की कंटेस्टेंट मायशा ड्रेसिंग रूम में ही चेंज करती हुईं नजर आईं, हालांकि मायशा ने ये कोशिश की कि वह बाथरूम में जाकर कपड़े चेंज करें, लेकिन प्रतीक ने उन्हे बिग बॉस घर के बाथरूम का इस्तेमाल करने से रोक दिया। हालांकि प्रतीक ये मजाक में कर रहे थे, लेकिन मायशा इस चीज से काफी झुंझला गईं।

प्रतीक ने अनजाने में कर दी 'गंदी हरकत'

मायशा को जब बिग बॉस का बाथरूम इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं मिली तो उन्होंने ड्रेसिंग रूम में ही चीजों का ध्यान रखते हुए कपड़े चेंज करना शुरू किया, लेकिन उसी दौरान प्रतीक से लगातार उनकी बहस हो रही थी और प्रतीक अचानक ही गुस्से में बातें करते-करते उस सेक्शन में आ गए जहां मायशा चेंज कर रही थी। जिसे लेकर घर में बड़ा बवाल मच गया।

प्रतीक की हरकत पर मायशा को आया गुस्सा

प्रतीक की इस हरकत से मायशा काफी गुस्सा हो गईं और उनकी प्रतीक से बहस हो गई, हालांकि प्रतीक ने खुद की सफाई देने की काफी कोशिश की लेकिन मायशा ने उनकी एक नहीं सुनी और रोती हुई बाहर आई, जिसके बाद विधि ने घरवालों को जाकर ये बात बताई और कई घरवाले प्रतीक पर चढ़ गए। सभी ने मायशा से कारण पूछा।

प्रतीक ने मायशा से कहा क्लियर करो

प्रतीक ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि वो मायशा से बात करते हुए सिर्फ उनकी आंखो में देख रहे थे और उन्होंने मायशा से ये गुजारिश की कि वो इस बात को सभी घरवालों के सामने क्लियर करे क्योंकि नेशनल टेलीविजन पर इस तरह की बात कहना किसी की छवि को नुकसान पहुंचाता है। मायशा ने इस बात को सबके सामने क्लियर किया और प्रतीक के इंटेंशन को साफ बताया।

शमिता और अफसाना ने दिया साथ

जहां घर के अन्य सदस्य प्रतीक पर निशाना साधते हुए नजर आए तो वहीं दूसरी तरफ अफसाना और शमिता शेट्टी प्रतीक के बचाव में सामने आए। उन दोनों ने सभी घरवालों से प्रतीक के लिए लड़ाई की और साथ ही इस बात को क्लियर किया कि प्रतीक गुस्से में बात करते हुए उस सेक्शन में गया न कि जानबूझकर।


Tags: