बिग बॉस 15 के 8 दिसंबर के एपिसोड की शुरुआत 'रिंग ऑफ टिकट टू फिनाले टास्क' से शुरू होता है, जो रश्मि देसाई, देवोलीना भट्टाचार्जी, अभिजीत बिचुकले, राखी सावंत और उनके पति रितेश के बीच एक वीआईपी प्रतियोगी को फाइनल वीक में सीधे प्रवेश पाने में मदद करेगा। पहले दौर में, तेजस्वी प्रकाश ने टास्क जीता क्योंकि उनका बैग सबसे भारी था। हालांकि देवोलीना भट्टाचार्जी ने राखी सावंत को टिकट टू फिनाले टास्क के पहले राउंड को अयोग्य ठहराने के लिए की थी। इसके बाद देवोलीना आगे बढ़ती है और घोषणा करती है कि टास्क में कोई भी विजेता नहीं है। इसका नतीजा यह होता है कि गैर-वीआईपी लोग इस फैसले के खिलाफ हो जाते हैं। जल्द ही, बिग बॉस ने घोषणा की कि संचालकों के फैसले का पालन करना होगा, लेकिन एक नया मोड़ खेल को उलट देता है

अभिजीत फाइनलिस्ट की दौड़ से बाहर


आगे एपिसोड में बिग बॉस ने घोषणा की कि वीआईपी के फैसले का सम्मान किया जाएगा। उनका कहना है कि वे किसी भी राउंड को कैंसिल नहीं कर सकते और वीआईपी की रकम से 10 लाख रुपये भी काट सकते हैं। बीबी की घोषणा के परिणामस्वरूप वीआईपी आपस में लड़ते हैं। वीआईपी अंततः टिकट टू फिनाले टास्क के पहले दौर में अभिजीत बिचुकले को हटाने का फैसला करते हैं। नतीजतन, अभिजीत फाइनलिस्ट की दौड़ से बाहर होने वाले पहले वीआईपी बन जाते हैं। हालांकि अभिजीत बिचुकले का कहना है कि वह किसी का नाम नहीं लेना चाहते हैं और दूसरे जो भी तय करते हैं, वह ठीक है। देवोलीना, रश्मि, राखी और रितेश अभिजीत का नाम लेते हैं, जिसकी वजह से वह गेम से एलिमिनेट हो जाते हैं और टिकट टू फिनाले जीतने का मौका खो देते हैं।
अभिजीत से भिड़ीं रश्मि देसाई और देवोलीना
टास्क के बाद रश्मि देसाई और देवोलीना अभिजीत से भिड़ जाती हैं और एक-दूसरे पर ताने मारती हैं। उनकी लड़ाई नियंत्रण से बाहर हो जाती है क्योंकि देवोलीना अभिजीत पर चिल्लाती है और रश्मि उसे दूर खींचने की कोशिश करती है। इसी बीत देवो अभिजीत पर ' पीछे से छूरा घोपने ' का इल्जाम लगाती हैं तो रश्मि भी उन्हें ज्यादा पॉलिटिक्स करते हो कहकर अपना गुस्सा निकालती हैं।
तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के रिश्ते में आई दरार
आगे एपिसोड में में देखने को मिलता है कि 'टिकट टू फिनाले' की राह ने तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के रिश्ते में भी दरार ला दी क्योंकि दोनों किसी भी कीमत पर टास्क जीतने के लिए तैयार हैं। देखा जाता है कि करण, प्रतीक के बैग से सामान निकलकर अपना बैग भरते हैं तो तेजा उनपर नाराज होती हैं। दोनों में बहस होती है। इस बीच, राखी गैर-वीआईपी को 10 लाख देने की पेशकश करती है, जबकि उमर रियाज रितेश को टिकट टू फिनाले टास्क से हटा देता है। बाद में देवोलीना अभिजीत से अपनी लड़ाई के लिए माफी मांगती है। करण भी तेजस्वी के साथ अपने मतभेदों को दूर करते हुए दिखाई देते हैं।
Tags: