हाल ही में एक फोटोशूट के लिए को-ऑर्ड सेट में बोल्ड पोज़ देते हुए भूमि पेडनेकर ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें फैन्स के साथ साझा कीं। इन तस्वीरों में भूमि का स्टाइल देख फैन्स हैरान हो रहे हैं, तो आइए डालते हैं एक नजर उनकी इन लेटेस्ट फोटोज़ पर। 

भूमि पेडनेकर ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए इन्हें कैप्शन दिया - चॉकलेट और बधाई दो मुझे खुश करती है। 
अपनी हालिया इंस्टाग्राम तस्वीरों में, फैशनिस्टा भूमि पेडनेकर ब्राउन बेल्ट कॉटन गेबार्डिन यूटिलिटी सेट में कैमरे के लिए बोल्ड पोज़ देती हुई नजर आ रहीं हैं।
सोशल मीडिया पर भूमि पेडनेकर के लाखों फैन्स हैं, जो उनकी तस्वीरों पर दिल खोलकर लाइक और कमेंट्स करते नजर आ रहे हैं। 


भूमि पेडनेकर ने लेबनान, दलिदा अयाच बुटीक से इंटरनेशनल क्लॉदिंग लाइन से अपनी इस आउटफिट को चुना, जसकी कीमत $450 है जो लगभग 34 हजार है।


Tags: