Bhool Chuk Maaf OTT: भूल चुक माफ सिर्फ 15 दिन में ओटीटी पर दे रही है दस्तक
Bhool Chuk Maaf OTT: राजकुमार राव- वामिका गब्बी स्टारर ‘भूल चूक माफ’ Bhool Chuk Maaf 23 मई को रिलीज हुई थी और अब ये ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. फिल्म का निर्देशन करण शर्मा ने किया है और मैडॉक फिल्म्स ने इसका प्रोडक्शन किया है. बनारस की गलियों में सेट इसकी कहानी टाइम लूप पर बनी है, जिसमें राजकमार के किरदार की जिंदगी में एक ही दिन बार-बार आता है. हालांकि फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है. इसके बीच ही मेकर्स ने इसके ओटीटी रिलीज को लेकर घोषणा कर दी|
इस दिन से ओटीटी पर स्ट्रीम होगी भूल चूक माफ करण शर्मा ने कही ये बात
निर्देशक और लेखक करण शर्मा ने कहा कि भूल चुक माफ हमारी तरफ से प्यार, विश्वास और दूसरी उम्मीदों का दिल से जश्न है. इस फिल्म की खास बात ये है कि ये दोनों ही अंदाज में मजेदार और दिल से जुड़ी हुई है. इसमें वो बात दिखाई गई है जो हर किसी के दिल को छू जाती है, किसी वादे को भूल जाने के असर और उसके नतीजे. वहीं, फिल्म के कलेक्शन के बारे में बात करें तो 14 दिनों में मूवी ने अबतक 66.77 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया ह|