भोजपुरी: फिल्म 'मेरा वतन' के ट्रेलर की धूम, पहली बार दिखेगा ऐसा लव ट्राएंगल

फिल्म 'मेरा वतन' के ट्रेलर की धूम

Update: 2021-11-08 06:23 GMT

भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह (Pawan Singh) आए दिन अपने किसी गाने या फिल्म के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म 'मेरा वतन' (Mera Watan) का ट्रेलर रिलीज किय गया है। इस ट्रेलर को दर्शकों की ओर से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी के साथ-साथ फैंस ट्रेलर देखने के बाद अब पूरी फिल्म देखने के लिए काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे है।

इस फिल्म में पवन सिंह के साथ भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस सपना गिल (Sapna Gill) रोमांस करती नजर आएंगी। ट्रेलर में मेकर्स ने एक दिलचस्प लव स्टोरी और शानदार गानों का कॉम्बिनेशन दिखाया है। इसी के साथ हमे फिल्म में पवन सिंह का डबल रोल भी नज़र आएगा। भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने स्टार पवन सिंह जो भी फिल्म करते हैं, वह ज्यादातार ब्लॉकबस्टर हिट साबित होती हैं।
Full View

इस फिल्म में दर्शकों को पति-पत्नी के रिश्ते की कहानी देखने को मिलेगी। फिल्म में पवन सिंह और सपना गिल के अलावा अरीना, ग्रेस, डेविड, दीपक सिन्हा, पदम सिंह, संजय महानंद, अंजय रघुराज, अनुराधा सिंह, अनोया बोरा, उल्हास कुडवा, श्रद्धा नवल और उदैर खान जैसे कलाकार लीड रोल में दिखाई देंगे। फिल्म का डायरेक्शन इश्तियाख शेख ने किया है और म्यूज़िक मधुकर आनंद और छोटे बाबा ने दिया है।
फिल्म के ट्रेलर से ही पूरी कहानी को समझा जा सकता है। दरअसल ट्रेलर में दिखाया गया है कि फिल्म में पवन सिंह की शादी लंदन की लड़की से हो जाती है। लेकिन लड़की उसे अपना पति नहीं मानती। फिर धीरे-धीरे वह लड़की का दिल जीतने में कामयाब हो जाते है। इस बीच एक दूसरी लड़की की एंट्री होती है, जो सपना को बताती हैं कि पवन और वह एक दूसरे से प्यार करते हैं। यह कहानी एक लव ट्राएंगल की तरह नज़र आ रही है। लेकिन फिल्म की असल कहानी क्या है यह तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।
Tags:    

Similar News