भोजपुरी गाना: अरविंद के दबंग अंदाज और डिंपल की दिलकश अदा ने मचाया धमाल, देखें वीडियो

फैंस इस मोस्टअवेटेड गाने का बेताबी से इंतजार कर रहे थे

Update: 2022-05-23 16:24 GMT
मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के स्टार एक्टर और सिंगर अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) पिछले काफी समय से अपने अपकमिंग म्यूजिक एलबम सॉन्ग 'यारवा बक्सर वाला' (Yarawa Buxar Wala) को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे। फैंस इस मोस्टअवेटेड गाने का बेताबी से इंतजार कर रहे थे। अब आखिरकार ये गाना रिलीज हो ही गया और फैंस को पसंद भी आ रहा है।
कुछ समय पहले इस गाने का ऑडियो जारी किया गया था, जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। हालांकि, फैंस को इसके वीडियो का बेसब्री से इंतजार था। अब ये इंतजार भी खत्म हो गया है और मेकर्स ने इसका वीडियो जारी कर दिया है। वीडियो को अरविंद अकेला कल्लू और भोजपुरी की खूबसूरत एक्ट्रेस डिंपल सिंह (Dimple Singh) पर फिल्माया गया है। वीडियो में कल्लू का दबंग अंदाज देखने को मिल रहा है। जबकि डिंपल अपनी अदाओं का जादू चला रही हैं। दोनों स्टार्स के बीच शानदार केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है, जो फैंस को एंटरटेन करने में कामयाब रही है।
Full View

गाने में आवाज अरविंद अकेला कल्लू की है। बोल लिखे हैं रौशन सिंह विश्वास ने और म्यूजिक प्रियांशु सिंह द्वारा दिया गया है। शुभ-लाभ फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर जारी किए गए इस गाने को कुछ घंटो में ही 1.5 लाख से अधिक व्यूज मिल गए हैं।
Tags:    

Similar News