Bhojpuri Gana: अरविंद अकेला कल्लू ने जलाई चिल्लम! फैंस से कहा, 'नाचो भोला के भक्तों'

सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर जारी किए गए इस वीडियो को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Update: 2022-07-18 10:36 GMT

भोजपुरी सिनेमा के यंग सेंसेशन में से एक अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) इन दिनों काफी छाए हुए हैं। सावन शुरू होने से पहले ही वो एक से बढ़कर एक गाने रिलीज कर रहे थे, इस बीच सावन के मौके पर भी उन्होंने फैंस के लिए सावन स्पेशल (Bolbam Song 2022) सॉन्ग रिलीज किया है। उनके हालिया रिलीज सॉन्ग का नाम है 'नाचो भोला के भक्तों' (Nacho Bhola Ke Bhakton), जिसे फैंस का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।


Full View

गाने की हर तरफ खूब चर्चा हो रही है और यूट्यूब पर भी इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। वीडियो में अरविंद अकेला कल्लू के साथ भोजपुरी सिनेमा की टैलेंटेड एक्ट्रेसेज में से एक संजना मिश्रा देखी जा सकती हैं। क्लिप में कल्लू भोलेबाबा के रूप में देखे जा सकते हैं, जबकि संजना भी शेर की खाल वाले कपड़े पहने भोले की भक्ति में मदमस्त नजर आ रही हैं। इस गाने को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और बार बार इसे देख सुन रहे हैं।




गाने में आवाज दिया है अरविंद अकेला कल्लु और शिल्पी राज ने। बोल लिखे हैं आशुतोष तिवारी ने और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। कुछ ही घंटों पहले रिलीज हुए इस वीडियो को अब तक 7 लाख के करीब व्यूज मिल गए हैं। सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर जारी किए गए इस वीडियो को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Tags:    

Similar News