भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने बड़े भाई की किताब से चुराए थे 10 रुपये, आज करोड़ों के मालिक

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े नायक पवन सिंह आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है। उनकी हर फिल्म और गाना सुपरहिट होता है।

Update: 2021-09-26 12:18 GMT

 जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े नायक पवन सिंह आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है। उनकी हर फिल्म और गाना सुपरहिट होता है। लेकिन पवन की जिंदगी हमेशा से इतनी चकाचौंध भरी नहीं थी, बल्कि उन्होंने बचपन में बेहद गरीबी देखी। पवन ने मनोरंजन की दुनिया में बचपन में ही कदम रख दिया था। उनके चाचा बचपन से ही उन्हें साईकल पर बैठा के स्टेज शो के लिये 30 किलोमीटर दूर ले जाया करते थे। वह रात रात भर शोज किया करते। कई बार जब उनकी आंख लग जाती तो उनके चाचा उन्हें आँख में पानी मार मार के उठाते और उनको गाने के लिये कहते थे, ताकि घर का खर्चा चल सके। बचपन से ही अच्छा गाने की वजह से धीरे धीरे वह पब्लिक में पहचान बनाने लगे। लोग घरों-मंदिरों में उन्हें गाना गाने के लिए बुलाने लगे। कभी थोड़े पैसों के लिए रात रात भर मेहनत करने वाले पवन सिंह आज करोड़ों की कमाई करते हैं। चलिए जानते हैं पवन सिंह की लाइफ के बारे में।

लॉलीपॉप से हुए फेमस

पवन सिंह बिहार के आरा जिले के रहने वाले हैं। साल 1997 ये वह एल्बम के लिए गाना गाते थे, लेकिन साल 2007 में 'लॉलीपॉप' गाने से वह देश- विदेस में फेमस हो गए। साल 2007 में ही उनकी पहली फिल्म 'रंगली चुनरिया' भी रिलीज हुई, जिससे उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। इस फिल्म के लिए उन्हें 5 लाख रुपए मिले थे। हालांकि, ये फिल्म फ्लॉप रही। इसके बाद साल 2011 में 'देवरा बड़ा सतोला' से वह सुपरस्टार बन गए।

कभी चुराए थे पैसे

स्ट्रगलिंग के दौरान पवन सिंह ने अपने भाई की किताब से 10 रुपए चुरा लिए थे। ये बात उनके भाई को बिलकुल पसंद नहीं आई थी। जिसके बाद उनके भाई ने उनकी जबरदस्त पिटाई की थी। पवन सिंह ने इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू में किया था। 

कुल संपति

आज पवन सिंह के पास 4 करोड़ के बंगले के अवाला 2 स्कॉर्पियो, 2 फॉर्च्यूनर और एक 90 लाख की मर्सिडीज है। इनके अलावा पवन सिंह को घोड़ों का भी शौक है। इसलिए उनके पास घर में घोड़ा भी है। आज पवन सिंह की सालाना कमाई 27 करोड़ रुपये है।

आज पवन सिंह की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। पवन सिंह एक साल में कई फिल्में के साथ कुछ ब्रांड्स को भी एंडोर्स करते हैं। जिससे उनकी अच्छी खासी कमाई करते हैं।

Tags:    

Similar News

-->