करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) 48 की उम्र में भी अपनी फिटनेस और खूबसूरती से यंग हसीनाओं को टक्कर देती नजर आती हैं। इन दिनों लोलो को सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव देखा जा रहा है। वहीं करिश्मा का लेटेस्ट पोस्ट सामने आते ही इंटरनेट जगत में वायरल हो गया है। इस क्लिप में एक्ट्रेस बीच किनारे मस्ती करते हुए अदाओं का जादू चला रही हैं।
Karishma Kapoor का Beach वीडियो



करिश्मा कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट कर फैंस को विजुअल ट्रीट दी है। एक्ट्रेस ने खुद का एक बीच किनारे का वीडियो (Karishma Kapoor Beach Video) साझा किया है। इस क्लिप में डीवा, ब्लैक कलर के स्वेट शर्ट के साथ ब्लू स्ट्रेट जींस पहनी नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने व्हाइट शूज पहन अपने लुक को पूरा किया है। खुले बाल और नो-मेकअप में भी करिश्मा का चेहरा काफी ग्लो कर रहा है।
थ्रोबैक वीडियो से जीता दिल
करिश्मा कपूर ने इस वीडियो को पोस्ट कर कैप्शन में लिखा है,'यहीं पर आत्मा को ऊर्जा मिलती है।' इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग थ्रोबैक और हैशटैग ट्रेवल डायरिज भी लिखा है। एक्ट्रेस का पोस्ट सामने आते ही इंस्टाग्राम वर्ल्ड में छा गया है। क्लिप को लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और ये सिलसिला तेजी से आगे बढ़ रहा है।
फैंस समेत सितारे भी कर रहे तारीफ
करिश्मा कपूर की क्लिप पर कमेंट करते हुए सोफी चौधरी ने लिखा है,'गॉर्जियस यू।' इसके साथ ही उन्होंने रेड हार्ट वाला इमोजी भी बनाया है। वहीं एक यूजर ने लिखा है,'आज भी आप उतनी ही खूबसूरत दिखती हैं।' दूसरे ने लिखा है,'अगर ये इंडस्ट्री में वापस आ जाएं तो कोई इनके टक्कर में नहीं रहेगी…हमेशा की तरह बेहद ब्यूटीफुल।' ऐसे ही बाकी फैंस और सितारे भी लोलो को ब्यूटीफुल, स्टनिंग, गॉर्जियस और सिजलिंग बताते हुए लव और हार्ट वाला इमोजी ड्रॉप करते नजर आए हैं।

Tags: