नई दिल्ली: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 (Cannes 2022) में भारतीय सिनेमा से लेकर हॉलीवुड तक की हस्तियां अपनी ग्लैमरस अदाओं का जादू चला रही हैं. जहां एक ओर रेड कार्पेट पर बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की हसीनाओं के हॉट लुक्स से लोग नजरें भी नहीं हटा पा रहे हैं. वहीं, इन सबके बीच टीवी एक्ट्रेस हिना खान के अपने अलग ही जलवे हैं. हिना इन दिनों कान्स (Cannes) में रेड कार्पेट पर अपनी अदाओं से हर किसी को मदहोश कर रही हैं.

कान्स 2022 में हुस्न के जलवे बिखेर रही हैं हिना
उन्होंने रेड कार्पेट पर पहुंचर देश का मान बढ़ा दिया है. हर दिन एक्ट्रेस अपनी बोल्डनेस से सभी को हैरान कर रही हैं. अब उन्होंने फिर से फैंस के साथ अपना एक और कान्स लुक शेयर किया है.

खास बात तो यह है कि इस बार हिना को देख सभी के होश उड़ गए हैं. अब हिना ने इस लुक की झलक अपने इंस्टाग्राम पेज पर भी दिखाई है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
एक्ट्रेस ने फिर शेयर किया नया लुक
इनमें हिना को क्रीम कलर की स्कर्ट और मैचिंग ब्रालेट पहने देखा जा सकता है. इसके साथ हिना ने स्टाइलिश व्हाइट कोट पेयर किया है. हिना अपने इस रॉयल लुक को कंप्लीट करने के लिए न्यूड मेकअप के साथ बालों को बांधा हुआ है.
इसके साथ उन्होंने गले में डायमंड पीस पहना है. इस लुक में एक्ट्रेस काफी स्टनिंग दिख रही हैं. अब फैंस के बीच भी उनके इस लुक को खूब चर्चा है. हिना ने भी अपने इस लुक को फ्लॉन्ट करते हुए एक के बाद एक कई पोज दिए हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें
कुछ मिनटों में ही इस पर हजारों लाइक्स आ चुके हैं. गौरतलब है कि हिना खान इन दिनों अपनी अगली हिंदी-इग्लिश फिल्म 'कंट्री ऑफ ब्लाइंड' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. अपनी इस फिल्म का पोस्टर लॉन्च करने के लिए ही वह कान्स में पहुंची हैं.
Tags: