अरविंद अकेला कल्लू और काजल यादव का नया गाना 'ढोल नगारा बाजे' सामने आया, देखें वीडियो

अरविंद का एक छठ गीत भी सामने आया था जिसे लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया था।

Update: 2022-10-21 05:47 GMT
Arvind Akela Kallu New Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela kallu) ने अपनी एक्टिंग से फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है। एक्टर ने कई फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। साथ ही वो कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुके हैं। इसी बीच अरविंद का एक नया गाना 'ढोल नगारा बाजे' (Dhol Nagara Baje) सामने आया है। इस गाने को 'वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी' के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। इस गाने में अरविंद के साथ एक्ट्रेस काजल यादव (Kajal Yadav) भी नजर आ रही हैं। सॉन्ग में दोनों के बीच की केमिस्ट्री को देख फैंस का बज हाई हो गया है। गाने में काजल गर्दा उड़ाती नजर आ रही हैं। बताते चलें कि यह म्यूजिक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे अबतक 1 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं इस वीडियो को 50 हजारे से ज्यादा व्यूज भी मिल चुके हैं। हाल ही में अरविंद का एक छठ गीत भी सामने आया था जिसे लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया था।


Full View

Tags:    

Similar News

-->