जनता से रिश्ता वेबडेस्क| तारा सुतारिया (Tara Sutaria) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने एक विलेन रिटर्न (Ek Villain Returns) के पहले दिन के शूट की फोटो शेयर की है. गोवा में फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है. मोहित सूरी (Mohit Suri) के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अर्जुन कपूर, तारा सुतारिया, जॉन अब्राहम और दिशा पाटनी लीड रोल में हैं. एक्टर्स के फैंस फिल्म को लेकर काफी रोमांचित हैं. शनिवार को, अर्जुन और तारा ने सेकंड पार्ट की गोवा में शूटिंग शुरू की और सोशल मीडिया पर इसकी फोटोज शेयर कीं. फिल्म की शूटिंग इस साल मुंबई में जॉन अब्राहम और दिशा पटानी के साथ शुरू हुई थी और कई बार दोनों को मुंबई में देखा गया था, जब वे फिल्म के कुछ दृश्य स्ट्रीट पर फिल्मा रहे थे.


अब, अर्जुन और तारा ने भी गोवा में अपने हिस्से की शूटिंग शुरू कर दी है और सेट से अपने शूट के पहले दिन की झलकियां शेयर की हैं. अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर तारा ने एक फोटो शेयर की, जहां वे अर्जुन के साथ शूटिंग शुरू करते हुए फिल्म के क्लिपरबोर्ड की झलक दे रही हैं. उन्होंने एक्टर अर्जुन के साथ निर्देशक मोहित सूरी को भी टैग किया है.

अर्जुन की इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी यही लिखा गया है. अर्जुन ने सेट से अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो भी शेयर की है, जहां हम मुस्कुराते हुए चेहरे के आकार वाले पीले गुब्बारे देख सकते हैं.

फिल्म का लोगो भी मुस्कुराता हुआ पीला चेहरा है और इसलिए गुब्बारों के क्लिक के साथ, अर्जुन ने फैंस को दिखाया कि कैसे वह और तारा इस थ्रिलर फिल्म पर काम करना शुरू कर रहे हैं. फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'विलेन रिटर्न्स.' यह फिल्म, 2014 की थ्रिलर की सीक्वल है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख थे. फिल्म का पहला पार्ट एक ब्लॉकबस्टर हिट था. अब सीक्वल के साथ नई कास्ट मिलने से फैंस काफी उत्साहित हैं. जॉन, दिशा, तारा और अर्जुन ऐसे एक्टर्स हैं, जिन्हें सीक्वल के लीड रोल में लिया गया है और मोहित सूरी इसके निर्देशक हैं. इसे एकता कपूर और भूषण कुमार मिलकर बना रहे हैं. यह फिल्म 11 फरवरी 2022 को रिलीज होगी.


Tags: