Anupama : रूपाली गांगुली के शो "अनुपमा" में इन दिनों ज़बरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। अनुपमा का परिवार पूरी तरह बिखरने की कगार पर है और वो मुंबई जाने की सोच रही है। अब तक हमने देखा है कि पराग गुस्से में अंश को घर से निकाल देता है।इतना ही नहीं, अनुपमा को कोठारी परिवार में भी बुरी तरह अपमानित होना पड़ता है। पराग उसे कहता है कि वो शाह परिवार से कोई संपर्क नहीं रखना चाहती। प्रार्थना चुपचाप देखती रहती है। इसी बीच, अनुपमा की कहानी में एक बड़ा बदलाव आने वाला है। तलाक की खबर सुनकर परी अपना आपा खो बैठेगी।
वो बाज़ार में राजा को देख लेगी और उसकी पिटाई कर देगी। परी इतनी परेशान है कि अब वो ईशानी का पीछा करने लगी है। वो ईशानी की ज़िंदगी बर्बाद करने वाली है। परी कहती है कि ईशानी की वजह से उसकी ज़िंदगी बर्बाद हो गई है। इसी बीच, गौतम, पराग का भरोसा जीतकर, बिज़नेस संभाल लेता है। पराग को पता भी नहीं चलेगा कि वो सड़क पर आ गया है। गौतम की इस कोशिश में माही उसका साथ देगी।
बिजनेस संभालने के बाद गौतम अपनी सास को घर से निकाल देगा। पराग भी रातोंरात बेघर हो जाएगा। गौतम की हरकतों से वसुंधरा बेहद परेशान होगी। इसी बीच अनुपमा फैसला लेगी कि कोठारी परिवार उसके साथ रहेगा। बा को यह फैसला बिल्कुल मंजूर नहीं होगा। ऐसे में बा वसुंधरा का अपने ही घर में जीना मुश्किल कर देंगी। इसी बीच राही और प्रेम के बीच की गलतफहमी दूर हो जाएगी। तबाही के बाद प्रेम को एहसास होगा कि वह राही के बिना नहीं रह सकता। इसी बीच परी और राजा तलाक के लिए कोर्ट जाएंगे।