Anupamaa: स्टार प्लस के शो अनुपमा में दिखाया जा रहा है कि अंश और प्रार्थना की शादी की तैयारियां चल रही हैं। वहीं दूसरी ओर वह डांस कॉम्पिटिशन जीतने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रही हैं। ग्रैंड फिनाले में अनु की टीम और राही के बीच मुकाबला होने वाला है। इसी बीच शादी के माहौल में तोषु, पाखी और राही सरिता पर हीरे का हार चुराने का आरोप लगाते हैं। हालांकि, सरिता अपनी बेगुनाही साबित करती है और फिर प्रीत चॉल की महिलाओं को अनु के घर से जाने के लिए कहती है। अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पाखी अनु से बहस करेगी कि वह चॉल की महिलाओं को अपने घर में बर्दाश्त नहीं कर सकती। यह सुनकर अनु पाखी को थप्पड़ मार देती है।
वह पाखी से सरिता के पैर छूने और उससे माफी मांगने के लिए कहती है। वह पाखी को खींचकर सरिता के सामने ले आती है। हालांकि पाखी उससे सॉरी कहती है, लेकिन वह यह बात दिल से नहीं कहती। अनु राही का हाथ पकड़कर उसे सरिता के पास ले आती है। वह उससे माफी मांगने के लिए कहती है। सरिता अनु को शांत करने की कोशिश करती है। राही अपनी माँ से कहती है कि वह सरिता से माफ़ी नहीं माँगेगी।
शादी से पहले अंश और प्रार्थना गायब हो जाएँगे
अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि शादी से पहले अंश और प्रार्थना गायब हो जाएँगे। गौतम उन दोनों का अपहरण कर लेगा क्योंकि वह किसी भी कीमत पर यह शादी नहीं होने देना चाहता। गौतम प्रार्थना से ज़बरदस्ती शादी करने की कोशिश करेगा। दोनों को घर पर न पाकर अनु बहुत परेशान हो जाएगी। इस वजह से वह अपने डांस का ग्रैंड फ़िनाले मिस कर देगी। वह सबसे पहले अंश और प्रार्थना को ढूँढ़ने जाएगी।