मुंबई के जुहू में की बस्ती में रहने वाले बच्चों से मिले अनुपम खेर, एक उनका दोस्त भी है...देखे VIDEO

सोशल मीडिया पर अनुपम खेर का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

Update: 2021-09-28 07:38 GMT

अभिनेता अनुपम खेर बॉलीवुड के उन सितारों में से एक हैं जो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। दिग्गज अभिनेता अपने फैंस और चाहने वालों के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहते हैं। इतना ही नहीं अनुपम खेर सोशल मीडिया के जरिए अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी खास खुलासे करते रहते हैं। अब वह अपने एक बेहद खास वीडियो की वजह से चर्चा में हैं।

अनुपम खेर जमीन से कितने जुड़े कलाकार हैं यह बात उनका नया वीडियो बताता है। उन्होंने अपने आधिकारिक कू और ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह मुंबई के जुहू में की बस्ती में रहने वाले बच्चों से मिल रहे हैं। वीडियो में अनुपम खेर इन बच्चों को अपना दोस्त बता रहे हैं। खुद वीडियो बनाने की वजह से अभिनेता का चेहरा नजर नहीं आ रहा है, लेकिन आवाज सफर सुनाई दे रही है।


इस वीडियो में अनुपम खेर अपनी नन्हीं दोस्त भारती से मिलते हैं। इसके बाद वह अपने अन्य नन्हें दोस्तों से मिलते हैं। वीडियो में अनुपम खेर भारती से उसका हालचाल पूछते हैं। इसके बाद वह उसके भाई कोहिनूर के बारे में पूछते हैं। देखते ही देखते अनुपम खेर से मिलने के लिए बस्ती से 2-3 बच्चे और निकलकर आते हैं। वीडियो देखकर कहा जा सकता है कि इन सभी बच्चों से अनुपम खेर अक्सर मिलते रहते हैं।
इस वीडियो को साझा करते हुए अनुपम खेर ने खास पोस्ट भी लिखा है। दिग्गज अभिनेता ने पोस्ट में लिखा, 'मेरे मॉर्निंग वॉक फ्रेंड भारती, कोहिनूर और अन्य। यह सभी अब बड़े और लंबे हो गए हैं। वह बड़े हो गए हैं और यह थोड़ा अजीब हैं। खासकर के लड़के, लेकिन हमारा आपसी प्यार अभी भी बराबर है।' सोशल मीडिया पर अनुपम खेर का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।


Tags:    

Similar News

-->