अनिल कपूर ने सोनम और रिया कपूर के साथ शेयर की तस्वीर, बेटियों के लिए लिखा इमोशनल कैप्शन

इस पोस्ट पर कई लोगों ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं देते दिख रहे हैं, इसके साथ ही सेलेब्रिटी भी इस पोस्ट पर कमेंट किया है।

Update: 2021-11-07 06:53 GMT
Click the Play button to listen to article

बॉलीवुड अनिल कपूर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। वो अपने फैंस के बीच चर्चा में बने रहने के लिए आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करते दिखाई दे जाते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी दोनों बेटियों सोनम कपूर और रिया कपूर की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें सोनम और रिया की बचपन से लेकर अब तक की तस्वीरें हैं। इन फोटोज के साथ अनिल ने बेहद इमोशनल कैप्शन भी दिया है। जिसमें अनिल कपूर जाहिर करते दिख रहे हैं कि वो दोनों बेटियों को कितना मिस कर रहे हैं।

शेयर की तस्वीरें



अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें नन्ही सोनम कपूर और रिया कपूर नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर किसी के बर्थडे की मालूम होती हैं, जिसमें सोनम और रिया एक-दूसरे को केक खिलाती दिखाई दे रही हैं। दूसरी तस्वीर में भी दोनों बहनें एक साथ नजर आ रही हैं। वहीं, तीसरी फोटो में दोनों दुल्हन की तरह सजी कैमरे के सामने पोज देती दिखाई दे रही हैं। इस फोटो में अनिल कपूर भी नजर आ रहे हैं। यहां देखें वायरल हो रहीं सोनम-रिया की ये फोटोज-
लिखा इमोशनल कैप्शन
इन फोटोज को शेयर करते हुए अनिल कपूर ने इमोशनल कैप्शन में जाहिर किया है कि वो बेटियों को किस तरह याद करते हैं। उन्होंने लिखा- 'मैं तुम दोनों को हर दिन बहुत मिस करता हूं लेकिन आज कुछ ज्यादा ही... सोनम और रिया'। इस पोस्ट पर कई लोगों ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं देते दिख रहे हैं, इसके साथ ही सेलेब्रिटी भी इस पोस्ट पर कमेंट किया है।


Tags:    

Similar News

-->