अनिल अंबानी के बेटे अनमोल ने कृशा शाह से की शादी, सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं अंबानी खानदान की बहू

आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आई। कृशा ने अपने लुक को फ्लोरल ज्वेलरी के साथ कंप्लीट किया था।

Update: 2022-02-21 09:44 GMT

देश से सबसे अमीर खानदाना यानि अंबानी फैमिली में इस समय खुशियों का माहौल है। अंबानी फैमिली ने श्लोका मेहता के बाद अब नई बहू का स्वागत किया। दरअसल अनिल अंबानी और टीना अंबानी के बड़े बेटे जय अनमोल अंबानी ने 20 फरवरी को गर्लफ्रेंड कृशा शाह के साथ सात फेरे लिए। जय अनमोल और कृशा शाह की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।






अंबानी परिवार की नई बहू कृशा डिजाइनर अनामिका खन्ना के डिजाइन किए सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं। डायमंड और एमराल्ड हैवी ज्वैलरी, मांग टीका, हाथों में लाल चूड़ा और सिल्वर कलीरे कृशा के ब्राइडल लुक को चार-चांद लगा रहे हैं।
वहीं जय अनमोल अंबानी सफेद कलर की शेरवानी में हैंडसम दिखे।
बेटे की शादी में मां टीना अंबानी भी बेहद खूबसूरत नजर आई। टीना ने इस मौके पर लाल और हरे रंग का लहंगा पहना था।
भतीजे की शादी में पहुंची नीता अंबानी ने डिजाइनर अबू जानी संदीप खोंसला के पिंक लहंगे में खूबसूरत दिखीं। वहीं ईशा अंबानी बेबी पिंक लहंगे में सजी।
इससे पहले कृशा शाह की हल्दी और चूड़ा सेरेमनी की गई। इस दौरान कृशा शाह गुलाबी रंग के आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आई। कृशा ने अपने लुक को फ्लोरल ज्वेलरी के साथ कंप्लीट किया था।
Tags:    

Similar News

-->