Anant-Radhika's wedding:अनंत-राधिका की शादी में मेहमान खाएंगे स्पेशल चाट

Update: 2024-07-13 02:09 GMT
Anant-Radhika's wedding:12 जुलाई को मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी राधिका मर्चेंट के साथ होनी है। इस शादी में शामिल होने के लिए कई इंटरनेशनल हस्तियां भी भारत पहुंची हैं। विदेशी मेहमानों को भारत के विभिन्न राज्यों स्वाद खाने के लिए अंबानी परिवार ने काफी सही इंतजाम किया है। शादी में ढाई हजार से ज्यादा पकवान परोसे जाएंगे लेकिन इसमें सबसे खास है बनारस का चाट। दरअसल, बनारस की चाट काफी फेमस है आइए आपको बताते हैं कि बनारस कौन-कौन सी चाट सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है, जिन्हें आज अनंत अंबानी की शादी में परोसा जाएगा।
टमाटर चाट Tomato chaat
बनारस की टमाटर चाट खाने के लिए तो दूर-दूर से आते हैं। ऐसे में इसको भी अनंत अंबानी की शादी में परोसा जाएगा। इसे बनाने में काफी मेहनत लगती है। इसे बनाने के लिए टमाटर को आलू के साथ मैश किया जाता है। इसके बाद तमाम मसाले डाले जाते हैं, जो इसके स्वाद कई कई गुना बढ़ा देते हैं।
आलू टिक्की Aloo Tikki
भारत की हर गली-मोहल्ले में आपको आलू टिक्की बिकती दिख जाएगी, लेकिन बनारस की आलू टिक्की लोगों में काफी चर्चित है। ऐसे में अनंत अंबानी की शादी में भी इसे परोसा जाएगा। बारिश के मौसम में आप भी इसे तैयार करके अपने घरवालों को परोस सकती है। ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है।
पालक पत्ता चाट Spinach Leaf Chaat
पालक पत्ता चाट काफी कुरकुरी लगती है। खाने में लोगों को काफी पसंद आती है। आप चाहें तो घर पर आसानी से पालक पत्ता चाट बना सकती हैं। इसे तैयार करने के लिए आपको सबसे पहले पालक के कुरकुरे पकौड़े तैयार करने हैं। इसके बाद आप इसपर अपनी पसंद के हिसाब से ही टॉपिंग्स एड कर सकती हैं।
चना कचौड़ी Chana Kachori
ये बनारस की काफी खास चाट होती है। ये खाने में काफी तीखी भी होती है। आप अगर इसे घर पर तैयार करना चाहते हैं तो इसके लिए बस चने और टमाटर की सब्जी बनानी है और दाल की कचौड़ी में इसे डाल कर परोसना है। ये भी खाने में काफी अच्छी लगती है।
Tags:    

Similar News

-->