Allu Arjun : 14 जून को हैदराबाद में एक भव्य कार्यक्रम में Gaddar फिल्म अवॉर्ड 2024 कई दक्षिण भारतीय कलाकारों को दिए गए। मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने गद्दार तेलंगाना फिल्म पुरस्कार 2024 को अलग-अलग श्रेणियों में प्रदान किया। फिल्म 'पुष्पा-2' Pushpa 2 के लिए अल्लू अर्जुन Allu Arjun को भी बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया है।
शनिवार रात एक शानदार कार्यक्रम में रेड्डी ने डिप्टी मल्लू भट्टी विक्रमार्क के साथ दिग्गज निर्देशक मणिरत्नम को पैडी जयराज फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया। वहीं अभिनेता एन बालकृष्ण को एनटीआर फिल्म अवॉर्ड दिया गया।
इस अवॉर्ड फंक्शन के मौके पर डायरेक्टर एसएस राजामौली ने भी कहा, ‘हॉलीवुड और बॉलीवुड को हैदराबाद को अपना घर बनाना चाहिए। सरकार इस बात को साकार करने के लिए फिल्म इंडस्ट्री का साथ देने को तैयार है।’ अवॉर्ड फंक्शन में बालकृष्ण ने दिवंगत लोक गायक और गीतकार गद्दार को याद किया, उनके नाम पर ही ये अवॉर्ड दिए जाते हैं।
फिल्म ‘पुष्पा 2’ Pushpa 2 के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिलने पर अल्लू अर्जुन Allu Arjun ने खुशी जाहिर की। अपने भाषण में सरकार, सीएम और डिप्टी सीएम को धन्यवाद कहा। बताते चलें कि अल्लू अर्जुन Allu Arjun की फिल्म ‘पुष्पा’ और ‘पुष्पा 2’Pushpa 2ने पैन इंडिया स्तर पर खूब कमाई की। इस फिल्म को देश भर के दर्शकों ने पसंद किया है।