जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ऑनस्क्रीन के साथ-साथ अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी बोल्ड नजर आतीं हैं। उनका अफेयर हो या ब्रेकअप सब पर खुलकर बात करतीं हैं। आलिया ने कुछ समय पहले अपने एक एक्स बॉयफ्रेंड को लेकर खुलासा किया। 'कॉफी विद करण' में पहुंचीं आलिया ने बताया था कि कैसे उनके बॉयफ्रेंड ने वैलेंटाइन के दिन उनके लिए कुछ भी स्पेशल नहीं किया। साथ ही कहा कि हमारे देश में वैलेंटाइन डे काफी ओवररेटेड है।

एक्स-बॉयफ्रेंड को लेकर किया ये खुलासा
हुआ ये कि आलिया भट्ट कॉफी विद करण में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के साथ पहुंची थीं। यहां दोनों एक्ट्रेस सिंगल होने को लेकर बात कर रहीं थीं। इसी बातचीत के दौरान आलिया ने कहा कि उन्हें 'न्यू ईयर्स इव' और 'वैलेंटाइन डे' काफी ओवररेटेड लगता है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उनका वैलेंटाइन डे को लेकर कुछ खास अच्छा अनुभव नहीं रहा था।
कहा- ओवररेटेड है वैलेंटाइन डे
आलिया ने कहा कि, 'मेरा बॉयफ्रेंड वैलेंटाइन डे के दिन मुझे बाहर लेकर गया, लेकिन उसने पूरे समय मुझसे बात ही नहीं की। तब मुझे लगा कि ये दिन इतना भी खास नहीं होता है'। जब करण और परिणीति ने आलिया से और बातें जाननी चाहीं तो आलिया ने कहा कि, 'हमने कुछ नहीं किया, हम बहुत छोटे थे, हम बच्चे थे'। इस पर परिणीति हंसते हुए बोलीं, 'इसलिए उसने तुमसे बात नहीं कि क्योंकि तुमने कुछ किया नहीं'।
'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर के साथ आएंगी नजर
बता दें कि पिछले काफी टाइम से आलिया और रणबीर कपूर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। बॉलीवुड में दोनों की शादी को लेकर भी चर्चें आम हैं। खबरों की माने तो दोनों कोरोना सकंट खत्म होने के बाद परिणय सूत्र में बंध सकते हैं। वहीं आलिया-रणबीर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' भी आने वाली है। अयान मुखर्जी की इस फिल्म में रणबीर-आलिया के अलावा बिग बी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।


Tags: