अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' (Gangubai Kathiawadi) के रिलीज होने का इंतजार कर रही हैं. इस बीच वह आए दिन मुंबई की सड़कों पर स्पॉट होती नजर आ जाती हैं. आज यानी सोमवार को आलिया भट्ट को वर्सोवा में स्पॉट किया गया.




 



आलिया के फैंस यह जानकर हैरान होंगे कि एक्ट्रेस वर्सोवा ऑटो रिक्शा में पहुंचीं. जी हां, ऑटो रिक्शा राइड के लिए आलिया भट्ट ने अपनी महंगी कार को छोड़ दिया और वह रिक्शे में सवार होकर वर्सोवा जा पहुंचीं.
दरअसल, आलिया किसी काम से निकली थीं और उन्होंने वर्सोवा से जेटी ली. इस दौरान आलिया भट्ट व्हाइट क्रॉप टॉप और ब्लू डेनिम में दिखीं.



 


इसके अलावा आलिया ने पीच कलर का मास्क लगाया हुआ था. इस सिंपल लुक में आलिया काफी अच्छी नजर आ रही थीं.
वहीं, आलिया की फिल्मों की बात करें तो गंगूबाई काठियावाड़ी के अलावा आलिया एसएस राजमौली की बहुप्रतिक्षित फिल्म आरआरआर में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म के जरिए आलिया अपना तेलुगु डेब्यू कर रही हैं.



 



Tags: