Akshay Kumar: अक्षय कुमार शनिवार को अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' की स्क्रीनिंग में शामिल होने के लिए एक मूवी थिएटर में मौजूद थे। अभिनेता के साथ उनके सह-कलाकार माधवन भी थे, जब उन्होंने फिल्म खत्म होने के बाद सीधे दर्शकों से बात की। अभिनेता ने हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जिक्र किया और कहा कि इस घटना ने उसी गुस्से को जन्म दिया है, जो कोर्ट रूम ड्रामा में उनके किरदार ने महसूस किया था।
अक्षय ने दर्शकों से कही ये बात
प्रशंसकों ने फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद बात करते हुए स्टार का वीडियो कैद किया। आर माधवन उनके पास खड़े थे। अक्षय ने माइक लिया और दर्शकों से बात करते हुए कहा, 'दुर्भाग्य से आज भी हमारे सब के दिल में वह गुस्सा फिर से जगा है। आप सब लोग अच्छी तरह से जानते हैं वह मैं किस चीज की बात कर रहा हूं।'
अक्षय ने आगे कहा, 'आज भी हम उन आतंकवादियों के बारे में एक ही बात कहना चाहेंगे। जो मैंने इस फिल्म में कहा था, क्या (आज भी हम हैं) फिर से वही गुस्सा महसूस हो रहा है। आप सभी ठीक-ठीक जानते हैं कि मैं किस बारे में बात कर रहा हूं। आज भी मैं आतंकवादियों को वही कुछ शब्द कहना चाहता हूं जो मैंने फिल्म में कहा है।'दर्शकों ने अक्षय के डायलॉग का जवाब दिया। दरअसल, फिल्म में एक सीन के दौरान अक्षय ने जलियांवाला बाग के आरोपियों को गाली दी थी और वहीं, डायलॉग आज दर्शकों ने पाकिस्तान के लिए इस्तेमाल किया। अक्षय कुमार ने इससे पहले एक्स पर गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा था, 'पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। इस तरह से निर्दोष लोगों की हत्या करना सरासर दुष्टता है। उनके परिवारों के लिए प्रार्थना करता हूं।'
Tags: