Akshay Kumar: केसरी चैप्टर 2 की रिलीज डेट का खुलासा, 24 मार्च को आएगा टीजर
Akshay Kumar: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार Akshay Kumar: ने अपनी 2019 की ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा फिल्म 'केसरी' के सीक्वल की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। इसके साथ ही फिल्म का टीजर और रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया है। 22 मार्च को अक्षय कुमार Akshay Kumar: ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर 'केसरी 2' को लेकर अपडेट शेयर किया। खिलाड़ी कुमार ने केसरी 2 की एक क्लिप पोस्ट की है।
क्लिप में स्लेट पर लिखा था, 'साहस से भरी क्रांति। केसरी चैप्टर 2।' क्लिप में फिल्म के टीजर की तारीख की झलक दिखाई गई है, जिसमें बताया गया है कि केसरी चैप्टर 2 का टीजर 24 मार्च को रिलीज होगा। क्लिप शेयर करते हुए अक्षय ने एक्स पर लिखा, 'कुछ लड़ाइयां हथियारों से नहीं लड़ी जातीं। केसरी चैप्टर 2 का टीजर 24 मार्च को रिलीज होगा।' उन्होंने यह भी पुष्टि की कि फिल्म 18 अप्रैल, 2025 को दुनिया भर में रिलीज़ होगी।
क्लिप से पता चलता है कि 'केसरी चैप्टर 2' जलियांवाला बाग हत्याकांड की अनकही कहानी पर आधारित होगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीक्वल में 1919 के नरसंहार के पीछे की सच्चाई को उजागर करने के लिए बैरिस्टर सी. शंकरन नायर की लड़ाई दिखाई जा सकती है। 'केसरी चैप्टर 2' में अक्षय कुमार के अलावा बॉलीवुड एक्टर आर. माधवन और अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 'केसरी' ने शुक्रवार यानी 21 मार्च 2025 को अपनी रिलीज के 6 साल पूरे कर लिए। यह फिल्म ब्रिटिश भारतीय सेना के 21 सिख सैनिकों की वीरता की कहानी बताती है, जिन्होंने 1897 में 10,000 अफगान आदिवासियों के खिलाफ सारागढ़ी की रक्षा की थी। ईशर सिंह के रूप में अक्षय कुमार की भूमिका को काफी पसंद किया गया था। यह फिल्म सिख बहादुरी को श्रद्धांजलि थी।